चारू असोपा को नहीं मिल रहा था किराए पर घर, सिंगल मदर होने के चलते हुई ये बड़ी मुसीबत

Charu Asopa: चारू असोपा अपने पति राजीव सेन का घर छोड़कर अपनी छोटी सी बेटी जियाना को लेकर किराये के घर में रहने लगी थीं।

charu asopa

Charu Asopa: टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि चारू असोपा जल्द ही अपने पति राजीव सेन को तलाक देने वाली हैं। वह पिछले कुछ समय से अपनी पति राजीव सेन के घर को छोड़कर अपनी छोटी बेटी जियाना को साथ लेकर मुंबई में ही एक किराए के घर में रह रही हैं। सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा हर रोज किसी न किसी कारण से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने लिए नया घर ढूंढने की मुसीबत के बारे में बात की है।

बेटी को लेकर किराए के घर में रहती हैं चारू असोपा
आपको बता दें कि चारू असोपा ने कुछ समय पहले पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ शादी की थी। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई थी। इसके बाद चारू असोपा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। लोगों को लगा कि अब दोनों के बीच सबकुछ सही हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है।

charu asopa

पति ने लगाए थे चारू असोपा पर आरोप
चारू असोपा और उनके पति राजीव सेन ने सोशल मीडिया पर ही एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। इसी बीच चारू असोपा अपने पति राजीव सेन का घर छोड़कर अपनी छोटी सी बेटी जियाना को लेकर किराये के घर में रहने लगी थीं। किराए के घर की तलाश भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन एक्ट्रेस ने बेटी के साथ मुंबई में एक घर खोजने की मुश्किलों को ईटाइम्स के साथ शेयर किया है।

चारू असोपा को नहीं मिल रहा था घर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चारू असोपा अपनी बेटी जियाना को लेकर मुंबई में अब तक 1 बीएचके फ्लैट में रह रही थीं। अब वह 2 बीएचके फ्लैट में शिफ्ट हो रही हैं। ईटाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने बताया- मुंबई में एक घर खोजने से लेकर वहां शिफ्ट होने तक, कुछ भी आसान नहीं था। मैं घरों की तलाश कर रही थी और मेरे साथ बहुत कुछ अजीब हो रहा था। हर दिन मैं बाहर जा रही थी और एक घर की तलाश कर रही थी। यह बहुत ही हेक्टिक था।

charu asopa

चारू ने कहा- सिंगल मदर को नहीं मिलता घर
चारू असोपा ने कहा- बेटी को लेकर घर खोजने की राह मेरे लिए बिल्कुल आसान नहीं थी। मैं एक एक्ट्रेस हूं और अब एक सिंगल मदर भी हूं। जानकारी के अनुसार चारू असोपा अपनी बेटी के साथ पिछले साल से ही अपने पति राजीव सेन से अलग रह रही हैं। उन्होंने कहा- मैं एक सिंगल मदर हूं जो कि एक बड़ी दिक्कत है। अगर मुंबई में एक्टर्स को घर नहीं मिलेगा, तो और कहां मिलेगा।

'बेटी जियाना तेजी से बड़ी हो रही है'
चारू असोपा ने आगे कहा- मुझे एक फ्लैट पसंद आया था लेकिन मकान मालिक बहुत ही अजीब था। उन्हें पता चला कि मैं एक सिंगल मदर हूं और अपनी बेटी के साथ अकेली रहूंगी। तो उन्हें ये बात सही नहीं लगी। चारू ने आगे कहा- मुझे घर बदलने की जरूरत इसलिए महसूस हुई क्योंकि मेरी बेटी जियाना तेजी से बड़ी हो रही है।

charu asopa

2 बीएचके फ्लैट में शिफ्ट हो रही हैं चारू
चारू असोपा ने आगे कहा- ये बहुत छोटा सा घर है। मैं 1 बीएचके में रहती हूं। पहले मुझे लगता था कि ये मेरे और जियाना के लिए परफेक्ट है। लेकिन अब मुझे लगता है कि जियाना ने चलना शुरू कर दिया है। वह पूरे घर में दौड़ती रहती है, तो ऐसे में छोटे घर में उसे चोट लग सकती है। अब मैं 2 बीएचके फ्लैट में शिफ्ट हो रही हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+