'आजकल के लड़के कितने लल्लू' गाने पर चारु असोपा ने किया कातिलाना डांस, लोग बोले- पति को छोड़ अब ये सब कर रही है

Charu Asopa Dance Video: चारु असोपा का कातिलाना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह शॉर्ट ड्रेस पहने लटके झटके दिखा रही हैं।

charu asopa

Charu Asopa Dance Video: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारु असोपा ने अब एक दूसरे को तलाक देने की ठान ली है। दोनों अब एक दूसरे से अलग रहते हैं। हालांकि अपनी बेटी जियाना को दोनों की अपना समय देते नजर आते हैं। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से चारु असोपा और उनके पति राजीव सेन के बीच जमकर लड़ाई चल रही थी। दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे की पोल भी खोली लेकिन इसी बाच अब टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने अपना एक सिजलिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में चारु का बोल्ड अवतार नजर आ रहा है। चारु ने इससे पहले अपना ऐसा बोल्ड अंदाज किसी को नहीं दिखाया है। लोगों को चारु असोपा का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

चारु असोपा ने किया बोल्ड डांस

चारु असोपा ने किया बोल्ड डांस

आपको बता दें कि चारु असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने अपने रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक तरफ जहां चारु असोपा ने पति राजीव सेन का घर छोड़ दिया है, तो राजीव ने अपने ब्लॉग में उन्हें झूठा बताया है। लेकिन ऐसे हालातों के बीच चारु असोपा का बोल्ड अवतार देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। चारु असोपा अपने इस वीडियो में बोल्ड डांस करती नजर आ रही हैं।

चारु ने शॉर्ट ड्रेस में दिखाए लटके झटके

चारु असोपा का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चारु ने इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। चारु के इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस वीडियो में वह शॉर्ट ड्रेस पहने लटके झटके दिखा रही हैं। उनकी फिटनेस और खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ खींच रही है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

लोगों ने डांस देख कही ये बात

लोगों ने डांस देख कही ये बात

इस वीडियो में चारु असोपा 'आजकल के लड़के...कितने लल्लू...' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं जिसे सुनकर लोग थोड़ा हैरान हो रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- मैडम हमें समझ में आ रहा है कि आपने इसे किसे डेडिकेट किया है। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- फाडू़ जवाब दिया है चारु असोपा। ऐसे ही आगे बढ़ते रहो। एक दिन तुमको फिल्मों में देखना चाहते हैं। लोगों ने डांस देखने के बाद चारु की जमकर तारीफ की है।

चारु ने कहा- प्रेग्नेंसी के समय राजीव ने दिया धोखा

चारु ने कहा- प्रेग्नेंसी के समय राजीव ने दिया धोखा

चारु असोपा ने पति राजीव सेन से अलग होते समय एक इंटरव्यू में बताया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान राजीव ने उन्हें धोखा दिया था। चारु असोपा ने कहा था- मेरी शादी के साढ़े तीन साल नई शुरुआत करने में ही निकल गए। मैं उन्हें हर बार एक नया मौका देने लगी लेकिन उन्होंने मेरे साथ बहुत बुरा किया।

मूड के हिसाब से देखते हैं अपनी शादी

मूड के हिसाब से देखते हैं अपनी शादी

सोशल मीडिया यूजर्स चारु असोपा और राजीव सेन को भला बुरा कहते रहते हैं। लोगों का मानना है कि दोनों ने अपनी शादी को मजाक बना रखा है। कभी इन्हें सब कुछ सही लगता है तो कभी सब कुछ बुरा। सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो ये अपने मूड के हिसाब से अपनी शादी को देखते हैं। ये दोनों एक दूसरे के साथ साथ लोगों को भी पागल बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+