राज कुंद्रा, शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे के खिलाफ चार्जशीट दायर, 5 स्टार होटल में बनाया था अश्लील वीडियो

Adult Video Case: महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, मॉडल और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे के खिलाफ अश्लील कंटेंट बनाने और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाने के आरोप में चार्जशीट दायर की है।

Adult Video Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एकबार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। कुछ समय पहले भी उनका नाम अश्लील वीडियो बनाने के केस में सामने आ रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके किसी अश्लील वीडियो में लिप्त होने की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। हालांकि बाद में ये मामला ठंडा पड़ गया था और राज कुंद्रा भी जेल से बाहर आ गए थे। लेकिन अब एक बार फिर इस मामले ने गर्मी पकड़ ली है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एक बिजनेसमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, मॉडल और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे के खिलाफ अश्लील कंटेंट बनाने और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाने के आरोप में चार्जशीट दायर की है।

450 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई है

450 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई है

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह राज कुंद्रा को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। वहीं मॉडल और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा, एक्ट्रेस पूनम पांडे, फिल्म निर्माता मीता झुनझुनवाला और कैमरामैन राजू दुबे के खिलाफ 450 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई है। अदालत में दायर साइबर पुलिस की चार्जशीट के अनुसार, इन सभी लोगों पर 5 स्टार होटलों में अश्लील वीडियो शूट करने का आरोप लगाया गया है। चार्जशीट में प्राइम ओटीटी के सुवाजीत चौधरी और राज कुंद्रा के एक कर्मचारी उमेश कामथ का भी नाम शामिल है।

राज कुंद्रा के लैपटॉप से मिले 68 अश्लील वीडियो

राज कुंद्रा के लैपटॉप से मिले 68 अश्लील वीडियो

आपको बता दें कि राज कुंद्रा के जानकार उमेश कामश लंदन स्थित कंपनी हॉटशॉट के प्रबंधक के रूप में मशहूर हैं, जिसकी ओनरशिप राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी की कंपनी केनिन के पास है, जो कि यूके में रजिस्टर्ड है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज कुंद्रा हॉटशॉट्स ऐप के एडमिन हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने राज कुंद्रा के ऑफिस से एक लैपटॉप बरामद किया है जिसमें से 68 अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। यह स्टोरेज एरिया नेटवर्क से बरामद किए गए पहले के 51 वीडियो से अलग हैं। पुलिस ने राज कुंद्रा के लैपटॉप से सेक्सुअल कॉन्टेंट वाली स्क्रिप्ट और हॉटशॉट्स भी बरामद किए हैं।

राज कुंद्रा वेबसाइटों पर अश्लील वीडियोज बेचते थे

राज कुंद्रा वेबसाइटों पर अश्लील वीडियोज बेचते थे

जानकारी के अनुसार इससे पहले अप्रैल 2021 में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी अलग चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद सितंबर 2021 में अश्लील वीडियो रैकेट मामले में एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की गई थी, जो कि मुंबई के मड आइलैंड के एक बंगले पर छापेमारी के बाद सामने आया था। साइबर पुलिस, जिसने साल 2019 में ये मामला दर्ज किया था, ने दावा किया है कि आर्म्सप्राइम मीडिया लिमिटेड के निदेशक और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा कुछ वेबसाइटों पर अश्लील वीडियो बनाने और बेचने में लगे हुए थे।

शर्लिन चोपड़ा का भी नाम आया सामने

शर्लिन चोपड़ा का भी नाम आया सामने

मुंबई पुलिस के अनुसार राज कुंद्रा की कंपनी ने इस अपराध में मदद की और इस तरह के अश्लील वीडियो बनाने को बढ़ावा दिया। उन्होंने इससे काफी ज्यादा पैसे कमाए थे। पुलिस ने बताया कि उस ऐसे मॉडलों की तलाश की जा रही हैं जो कि इन वीडियो में काम करती थीं लेकिन इस मामले के सामने आने के बाद से वह सभी मॉडल गायब हैं।

पूनम पांडे के खिलाफ भी चार्जशीट दायर

पूनम पांडे के खिलाफ भी चार्जशीट दायर

वहीं मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे पर अपना खुद का मोबाइल ऐप द पूनम पांडे बनाने, अपने वीडियो शूट करने, उन्हें अपलोड करने और राज कुंद्रा की कंपनी की मदद से उन्हें बेचने काआरोप है। मीता झुनझुनवाला पर मॉडल और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के साथ मिलकर अश्लील कहानियों का निर्देशन करने का आरोप है वहीं कैमरामैन राजू दुबे पर वीडियो शूट करने का आरोप लगाया गया है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने गत 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार किया था। वहीं दो महीने जेल में रहने के बाद सितंबर 2021 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+