Bigg Boss 18: चाहत पांडेय की मम्मी ने बिग बॉस मेकर्स को ऑफर किए 21 लाख रुपए, जानिए पूरा मामला

Chahat Pandey Mother Open Challenge To Bigg Boss 18 Makers: फैमिली वीक के बाद अब 'बिग बॉस 18' में तमाशा बढ़ता जा रहा है। बीते दिन घर में आईं चाहत पांडेय की मां ने अविनाश के बारे में बहुत बुरा भला कहा। अविनाश ने पूरे मामले में अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। यहां तक की चाहत की मां ने अविनाश के साथ काम करने और बात करने के लिए भी मना कर दिया।

इसके बाद अविनाश ने करण से कहा कि चाहत की मम्मी कह कर गई हैं कि अंधे से भी शादी करवा देंगे तो बेटी कर लेगी। लेकिन उसका तो बॉयफ्रेंड है। सेट पर गिफ्ट वगैरा भेजता था। सेट के एक एक व्यक्ति को पता है। वीकेंड के वार में सलमान खान ने इस मुद्दे को उठाया और चाहत को पहले बहुत मस्ती की। उनसे पूछते रहे और वो मना करती रहीं।

Chahat Pandey Mother Open Challenge To Bigg Boss 18 Makers

इन सभी के बीच सलमान ने कहा कि हमें किसी ने फोन किया और कुछ भेजा है। इसमें चाहत की की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें वो एक केक के सामने बैठे हुई हैं। जिस पर लिखा है'हैप्पी एनिवर्सरी लव'। इसके बाद भी चाहत का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है और वो केक किसी और का था। मैंने बस उसके सामने फोटो क्लिक करवाई है।

अब इस मामले में चाहत की मां का भी बयान सामने आया है। यहां वो दो कदम आगे निकलते हुए मेकर्स को एक चुनौती दे दी। एक इंटरव्यू में चाहत की मां ने कहा जिस शो में बेटी काम करती थी वहां 80 लोगों की टीम है। किसी न किसी का बर्थडे होता है और एनिवर्सरी सेलिब्रेट की जाती रही है। चाहत भी कई बार केक मंगवाती थी अपने सेट के लोगों के लिए। ये केक चाहत ने अपने को-एक्टर के लिए मंगवाया था। चाहत की मां ने आगे कहा कि मेकर्स उस (चाहत के बॉयफ्रेंड) लड़के को ढूंढकर ले आएं तो हम उन्हें 21 लाख रुपए देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+