OTT पर रिलीज होने से पहले सेंसर बोर्ड ने रजनीकांत की 'जेलर' में किए ये बदलाव, राकेश रोशन का हुआ था अपमान
Rajinikanth Jailer In Hindi: सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में रजनीकांत के फैंस मूवी को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म आगामी 7 सितंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। दूसरी तरफ उसी दिन बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 564 करोड़ के पार पहुंच गया है। फिलहाल खबर है कि सीबीएफसी ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने से पहले फिल्म मेकर्स को मूवी में कुछ बदलाव करने के लिए कहा है।
सेंसर बोर्ड ने फिल्म में किए कई बदलाव
आपको बता दें कि रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' गत 10 अगस्त 2023 को तमिल और तेलुगू भाषआ में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। ओटीटी पर इस फिल्म को हिंदी में डब करके रिलीज किया जाएगा। ऐसे में खबर है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'जेलर' के कई सीन्स पर आपत्ति जताई है और मेकर्स को उसमें बदलाव करने के लिए कहा है ताकि उसे हिंदी बेल्ट के दर्शकों के लिए आसानी से रिलीज किया जा सके।

राकेश रोशन का किया गया था अपमान
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड की जांच समिति ने फिल्म 'जेलर' के हिंदी वर्जन से उस हिस्से को हटाने के लिए कहा है, जहां बॉलीवुड के फेमस एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन का अपमानजनक उल्लेख किया गया है। आपको बता दें कि फिल्म में रजनीकांत एक दमदार पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार हैं। इस मूवी में रजनीकांत के साथ-साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विनायक, तमन्ना भाटिया और मास्टर रित्विक ने भी खास भूमिका निभाई है।
'जेलर' के तमिल वर्जन में 11 बदलाव हुए थे
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'जेलर' के तमिल वर्जन में 11 बदलाव हुए हैं। सीबीएफसी ने फिल्म के कुछ सीन्स में खून कम दिखाने के लिए कहा था। कुछ डायलॉग्स में भी बदलाव हुए थे जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने गत 27 जुलाई 2023 को फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट जारी किया था। वहीं फिल्म 'जेलर' तब विवादों में आई थी जब फिल्म के एक किरदार को आईपीएल की टीम 'रॉयल चैलेंजर बैंगलोर' की जर्सी पहने हुए देखा गया था जिसके चलते आरसीबी ने फिल्म मेकर्स पर कानूनी कार्यवाही की थी। फिल्म में बिना इजाजत लिए ब्रांड के इस्तेमाल पर आरसीबी ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था।












Click it and Unblock the Notifications