'नारा लोकेश की जीत', अंजान लड़की संग डांस करते हुए राम गोपाल वर्मा ने पार की सारी हदें, देखें शर्मनाक Video
Ram Gopal Varma Viral Video: 'रंगीला' फेम डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का विवादों संग चोली-दाम का साथ है, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी हरकत देखकर लोग बुरी तरह से गुस्से से उबल रहे हैं।

दरअसल राम गोपाल वर्मा उर्फ रामू ने नए साल का जश्न मनाते हुए अपने ही एक डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके वायरल होते ही हंगामा मच गया है।
अंजान लड़की संग डांस करते हुए रामू ने पार कीं सारी हदें
दरअसल इस वीडियो में राम गोपाल वर्मा एक अज्ञात लड़की के साथ बार में डांस कर रहे हैं, वीडियो देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि राम गोपाल वर्मा काफी नशे में हैं और नाचते-नाचते वो सारी हदों को पार कर देते हैं।
राम गोपाल वर्मा ने लड़की संग कर डाली गंदी हरकत
वो जिस लड़की के साथ नाच रहे हैं उसी पर पूरी शराब की बोतल उड़ेल देते हैं। राम गोपाल वर्मा कुछ ऐसा करने वाले है, इस बात का अंदाजा शायद उस लड़की को भी नहीं था इसलिए वो भी असहज हो जाती है।
रामू ने नारा लोकेश को किया टैग, कहा- 'ये जीत का जश्न'
राम गोपाल वर्मा ने अपना ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को भी टैग किया है और लिखा है कि मैं 'व्यूहम के ऊपर नारा लोकेश की जीत का जश्न मना रहा हूं'।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग, रामू हुए ट्रोल
राम गोपाल वर्मा की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं और वो जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'देश को ये नंगपना दिखाओ , कुछ positive किया देश के लिए या communist की तरह दीमक बन पार्टी करते रहे ??'
'ये अव्वल दर्जे के बुरे और नशेड़ी लोग हैं'
तो किसी ने लिखा कि 'ये अव्वल दर्जे के बुरे और नशेड़ी लोग हैं।' तो एक यूजर ने लिखा है कि 'आप लोगों की वजह से पूरा समाज गंदा हो रहा है'।
'दौलत का नशा है भाई सर चढ़कर बोलता है'
तो किसी ने लिखा कि 'आपको एक फिल्म बनानी चाहिए...'शेमलेस आरजीवी', 'आरजीवी - पेट डॉग ऑफ जगन'। तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'दौलत का नशा है भाई सर चढ़कर बोलता है' तो एक यूजर ने लिखा कि 'नारा लोकेश की जीत का जश्न, हद ही है ये।'
यहा देखें: राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला के बारे में क्या कहा था?
राम गोपाल वर्मा ने अभी तक नहीं दिया कोई जवाब
कुल मिलाकर इस वक्त राम गोपाल वर्मा बुरी तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। अचरज की बात ये है कि सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से एक्टिव होने वाले राम गोपाल वर्मा ने अभी तक अपनी ट्रोलिंग पर कोई जवाब नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications