Cannes Ticket Price: लाखों में है कान्स फिल्म फेस्टिवल की टिकट, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

कान्स फिल्म फेस्टिवल 16 मई से शुरू होकर 27 मई तक चलेगा। इसमें कई सेलेब्रिटीज़, फैशन डिज़ाइनर और फिल्ममेकर्स शामिल होते हैं। कान्स में शामिल होने के लिए लाखों में टिकट खरीदनी पड़ती है।

Cannes Film Festival 2023

Cannes Film Festival 2023 Ticket Price: दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल की कल यानी 16 मई से शुरूआत होने जा रही है। इस फेस्टिवल में दुनियाभर से तमाम बड़े सितारे शिरकत करेंगे। खास बात यह है कि, इस बार फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और मानुषी छिल्लर डेब्यू करने वाले हैं।

कितनी है कान्स फिल्म फेस्टिवल की टिकट?
16 मई से ये फिल्म फेस्टिवल 27 मई तक चलेगा। जिसमें तमाम सितारों के लिए एक ड्रेस कोड भी रखा गया है जिसे फॉलो करना अनिवार्य है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए टिकट खरीदनी पड़ेगी जिसकी कीमत लाखों में है।

इतने लाख की है एक टिकट
जानकारी के मुताबिक, इस इवेंट में शामिल होने के लिए टिकट की कीमत 5 से 20 लाख रुपये तक तय की गई है। इसकी बुकिंग कान्स फिल्म फेस्टिवल की ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर की जा सकती है। इस फेस्टिवल में कई फिल्मों की स्क्रीनिंग भी कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान की जाएगी।

कहां होगा कान्स फिल्म फेस्टिवल?
आपको बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन इस साल स्पेन में किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के कई सितारे रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगे। वहीं बी टाउन डीवा अनुष्का शर्मा और पूर्व मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर रेड कॉर्पेट पर दिखाई देंगी। जबकि इससे पहले ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर अपना नाम दर्ज कर चुकी हैं। देखना होगा कि, अनुष्का शर्मा और मानुषी छिल्लर अपने लुक्स से फैंस को कितना इंप्रेस कर पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+