Cannes Film Festival: क्यों कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेती हैं बॉलीवुड की हसीनाएं? ये है बड़ी वजह

हर साल की इस तरह इस बार भी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स हिस्सा लेंगे। चलिए आज जानते हैं कि आखिर इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस क्यों हिस्सा लेती हैं।

Cannes Film Festival 2023

Cannes Film Festival 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल है। जिसकी शुरूआत फ्रांस में 16 मई से होने वाली है। इस दौरान कान्स फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्मी हस्तियां मौजूद रहेंगी।

क्यों कान्स फिल्म फेस्टिवल में जाती हैं एक्ट्रेसेस?
कान्स फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी। लेकिन अक्सर देखा गया है कि जितने भी दिन ये कान्स फिल्म फेस्टिवल चलता है उतने दिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तस्वीरें रेड कार्पेट की सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

फिल्म प्रमोशन नहीं ये है वजह
आपको बता दें कि, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इस फेस्टिवल में हिस्सा लेने किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं जाती बल्कि हीरोइनें ब्रांड प्रमोशन के हिसाब से वहां जाती हैं। पिछले कई सालों से कान फिल्म फेस्टिवल का इंटरनेशनल कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस 'ब्यूटी' पार्टनर है। जिसकी ब्रांड एंबेसडर मुख्य तौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय हैं।

एक्ट्रेसेस करती हैं ब्रांड प्रमोशन
अब अगर सीधी तौर पर इस चीज को समझे तो जो भी एक्ट्रेस इस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेती हैं वह अलग-अलग ब्रांड की तरफ से वहां जाती हैं। ये एक्ट्रेसेस उन ब्रांड का प्रमोशन करने के लिए वहां जाती हैं। इसमें से लॉरियल एक ऐसा ब्रांड है जो हर साल एक मॉडल के तौर पर अलग-अलग एक्ट्रेस को ब्रांड प्रमोशन के लिए अप्रोच करता है।

इस बार बनेंगी कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी ये एक्ट्रेस
बता दें कि, हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय एक्ट्रेसेस रेड कार्पेट पर वॉक करती हैं और उनका अलग से हर दिन फोटोशूट होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बी टाउन डीवा अनुष्का शर्मा और मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+