Cannes 2024: कियारा आडवाणी ने कान्स में की ऐसी हरकत, लोगों ने लगा दी क्लास, भाषा को लेकर हुआ ऐसा कांड
Cannes 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। किया आडवाणी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 के रेड कार्पेट पर नजर आईं जहां वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इवेंट से उनकी कई सारी फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं। लेकिन कियारा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसे देखने के बाद लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।
कान्स 2024 में पहुंचीं कियारा आडवाणी
जब से कियारा आडवाणी का वीडियो वायरल हुआ है उसके बाद लोग उसी के बारे में बातें कर रहे है। आपको बता दें कि कियारा ने इवेंट के रेड कार्पेट पर वॉक करने के बाद मीडिया से बातचीत की और पूरी तरह से बनावटी तरीका इस्तेमाल किया।

कियारा आडवाणी ने बोली बनावटी अंग्रेजी
वीडियो में देखा जा सकता है कि कियारा आडवाणी ने ऑफ-शोल्डर गुलाबी और काले रंग का गाउन और एक स्टेटमेंट बो पहन रखा था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं लेकिन उनके एक्सेंट ने लोगों का मूड खराब कर दिया है। कियारा को ऐसे अंग्रेजी बोलते हुए देखकर लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल के मौके पर रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और वैनिटी फेयर यूरोप के डिनर में सम्मानित होने वाली 6 औरतों में से एक किया आडवाणी भी थीं।
वायरल हो रहा है कियारा का वीडियो
रेड कार्पेट पर चलते हुए, कियारा आडवाणी ने इवेंट में आने पर अपनी उत्सुकता शेयर की। इसके बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा- ये बहुत अच्छा है। अब मेरे करियर को एक दशक होने जा रहा है, इसलिए ये एक बहुत ही खास पल है। मैं पहली बार यहां कान्स में आकर और सिनेमा में महिलाओं के लिए रेड सी फाउंडेशन से सम्मानित किए जाने पर बहुत आभारी हूं।
बुरी तरह ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी का बनावटी अंग्रेजी बोलने वाला वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वारल हुआ है, वैसे ही लोग उनकी आलोचना करने लगे हैं। कई लोगों ने कियारा पर आरोप लगाया है कि वह खुद को बनावटी दिखा रही हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- भारतीय लहजा किसी भी तरह से बुरा या अपमानजनक नहीं है, फिर ये लोग अंग्रेजी ही क्यों बोलते हैं। एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- हिंदी भी बोल सकती थीं, बनावटी अंग्रेजी क्यों बोली?
-
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications