Call Me Bae Trailer: महल से निकलकर सड़क पर आईं अनन्या पांडे, रिलीज हुआ 'कॉल मी बे' का ट्रेलर

Call Me Bae Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रही हैं। अनन्या पांडे जल्द ही वेब सीरीज 'कॉल मी बे' में नजर आने वाली हैं। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

'कॉल मी बे' का ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आज यानी 20 अगस्त 2024 से सलीम खान और जावेद अख्तर की डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मैन' स्ट्रीम हो रही है। इसमें सलीम खान और जावेद अख्तर की कहानी को दिखाया गया है। इसी के साथ अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग सीरीज 'कॉल मी बे' की झलक दिखा दी है।

call me bae trailer

कॉमेडी ड्रामा सीरीज में अनन्या पांडे का अलग अंदाज
'कॉल मी बे' में एक्ट्रेस अनन्या पांडे लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आएंगी। इस कॉमेडी ड्रामा सीरीज में अनन्या पांडे के अमीर घराने की लड़की होने से लेकर अचानक सड़कों पर आने तक के सफर को दिखाया गया है। आज यानी 20 अगस्त 2024 को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

अमीर होने से लेकर सड़क पर आने तक की कहानी
अनन्या पांडे और प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस सीरीज का ट्रेलर शेयर किया है। आपको बता दें कि, 'कॉल मी बी' के जरिए अनन्या पांडे अपना वेब सीरीज डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें साउथ दिल्ली की एक अमीर घराने की लड़की की लाइफ देखनेको मिल रही है। हालांकि बाद में अचानक लड़की का वक्त और हालात दोनों बदल जाते हैं। उसी शाही घराने की लड़की को मुंबई में आने के बाद नौकरी तक करनी पड़ती है।

6 सितंबर 2024 को स्ट्रीम होगी 'कॉल मी बे'
कॉल मी बे में अनन्या पांडे के साथ वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी नजर आएंगे। प्राइम वीडियो पर ये वेब सीरीज आगामी 6 सितंबर 2024 से स्ट्रीम होगी। इस सीरीज के डायरेक्टर कॉलिन डी कुन्हा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+