पतलिया कमरिया मोरी..भोजपुरी गाने पर झूमे BTS, 'डांस' ने जीता दिल , देखें वायरल VIDEO
बीटीएस ने फेमस भोजपुरी गाने पतली कमरिया मोरी हाय हाय...... पर 'डांसिंग' वीडियो शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

टीन एजर बच्चे हो या बड़े वो बीटीएस के बड़े फैन हैं। BTS एक साउथ कोरियाई बॉय बैंड है, जो विश्व भर में फेमस है। म्युजिक प्रेमी बीटीएस के गाना सुननना और उस पर डांस करना बहुत पसंद करते हैंद्य लोकप्रिय भोजपुरी गाने पर थिरकते हुए उनका एक और वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। बीटीएस के सॉग ही नहीं उनके म्युजिक वीडियो और लाइव शो दोनों में बीटीएस की जबदरस्त कोरियोग्राफी के वीडियो अक्सर वायरल हुए हैं। कई इंडियन फैंस उनकी कोरियोग्राफी भी लेते हैं और उन्हें हिंदी गानों पर अजमाते हैं। वहीं अब बीटीएस ने फेमस भोजपुरी गाने पतली कमरिया मोरी हाय हाय...... पर 'डांसिंग' वीडियो शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

गाना बीटीएस की कोरियोग्राफी से हूबहू मैच कर रहा
इंस्टाग्राम यूजर angel_jimin_786 ने ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें BTS निराला भारती और शिल्पी राज छोटी के फेमस भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। भोजपुरी गाने का एडिटेड वर्जन बज रहा है। गाना बीटीएस की कोरियोग्राफी से हूबहू मैच कर रहा है। डायनामाइट का ओरिजनल म्युजिक वीडियो यूट्यूब पर HYBE LABEL पर शेयर किया गया है।

बीटीएस ब्वॉयज का हिंदी गानों पर वायरल हो चुका है वीडियो
इस वीडियो को 9 दिसंबर को शेयर किया गया था। अपलोड होने के बाद से इसे दो लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इससे पहले सलमान खान की फिल्म दबंग से हुड़ हुड़ दबंग में बीटीएस 'डांसिंग' का एक और एडिट वायरल हुआ था। वीडियो को bangtanarmyyy नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। वीडियो में बीटीएस ब्वॉयज को लोकप्रिय हिंदी गाने पर थिरकते देखा जा सकता है।
है अपना दिल पर अवारा...गाने पर ऐसे ही वायरल हुआ था वीडियो
इसके पहले बीटीएस का है अपना दिल तो अवारा गाने समेत अन्य गानों पर डांस वायरल हो चुका है। ये वीडियो बीटीएस फैंस को बहुत पसंद आया था। इसमें बीटीएस की टीम बहुत अच्छी तरीके से डांस करते नजर आ रहे थे।
Recommended Video

जानें हिंदी गानों पर बीटीएस के वायरल वीडियो का सच
angel_jimin_786' नाम के यूजर के इंस्टाग्राम पर बीटीएस ब्वॉजय के डांस के वीडियो हिंदी गानों में एडिट वीडियो भरे पड़े हैं। हिंदी गाने पर बीटीएस के डांस का एडिटेड वर्जन देखकर आप को लगेगा कि वो इसी गाने पर डांस कर रहे हैं लेकिन लिपसिंग और कोरियोग्राफी से मैच करते हुए ये ये वीडियो हिंदी गाने के साथ एडिट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications