Britney Spears Shocking News: ब्रिटनी स्पीयर्स ने क्यों डिलीट किया अपना सोशल मीडिया अकाउंट? अब क्या कांड किया?
Britney Spears Shocking News: पॉप संगीत की दुनिया की मशहूर गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 43 वर्षीय गायिका ने 3 नवंबर को बिना कोई पूर्व सूचना दिए अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पूरी तरह डिलीट कर दिया। उनकी बेबाक पोस्ट्स, डांस वीडियोज और निजी खुलासों के लिए मशहूर यह प्रोफाइल अब ऑफलाइन है। खासकर तब जब हाल के हफ्तों में उनकी पोस्ट्स रहस्यमयी और चिंताजनक लग रही थीं।
हाल के हफ्तों में ब्रिटनी नियमित रूप से डांस वीडियोज़ साझा कर रही थीं, लेकिन उनके कैप्शन और वीडियो में दिखने वाले चोट के निशान, पट्टियां और भावुक संदेशों ने फैंस की चिंता बढ़ा दी। आइए जानते हैं ब्रिटनी स्पीयर्स ने क्यों उठाया ऐसा कदम?क्या है निजी जिंदगी का दर्द?

Britney Spears Instagram Last Post: आखिरी पोस्ट्स में दिखी बेचैनी
-
7 अक्टूबर: पीपल मैगजीन के अनुसार, एक पोस्ट में ब्रिटनी ने अपने बेटों जेडन जेम्स और सीन प्रेस्टन का जिक्र करते हुए लिखा - 'मुझे माउई वापस जाना है...'
-
चोट की बात: एक पोस्ट में बताया, 'मैं दोस्त के घर की सीढ़ियों से गिर गई थी। यह बहुत डरावना था।' यह कभी-कभी टूट जाता है, पता नहीं टूटा है या नहीं, लेकिन फिलहाल ठीक है। शुक्र है भगवान का।' इस स्पष्टीकरण से फॉलोअर्स को राहत नहीं मिली। कमेंट सेक्शन चिंता भरे संदेशों से भर गया।

- 19 अक्टूबर : चिंता को और बढ़ावा दिया इस पोस्ट ने दिया, जिसमें ब्रिटनी ने 2018 में एक स्टंट गलत होने के बाद रिहैबिलिटेशन के दौरान हुए 'ब्रेन डैमेज' का जिक्र किया। उन्होंने अपने कंधे की हड्डियों को 'पंखों' से तुलना की, जिन्हें काटा नहीं जा सकता, और फिल्म मेलफिसेंट का हवाला दिया। कई प्रशंसकों ने इसे उनकी आंतरिक लड़ाई का प्रतीक माना। अब अकाउंट डिलीट होने से ब्रिटनी की यह अचानक खामोशी ने उनके मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर लंबे समय से चली आ रही आशंकाओं को फिर से हवा दे दी है।

प्रशंसकों की चिंता पर जवाब देते हुए ब्रिटनी ने लिखा: 'कला के जरिए मैं खुद को व्यक्त करती हूं और प्रार्थना करती हूं। हे स्वर्गीय पिता, मैं यहां चिंता या दया की उम्मीद में नहीं आई। मैं सिर्फ एक अच्छी महिला बनना चाहती हूं और बेहतर होती रहना चाहती हूं। मुझे अद्भुत समर्थन मिल रहा है, इसलिए आपका दिन शुभ हो!' हालांकि, उनके वीडियो में चोट के निशान और पट्टियां नजर आ रही थीं, जिसने ऑनलाइन बहस छेड़ दी। क्या यह एक निजी ब्रेक है या कुछ गंभीर? फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Who Is Britney Spears : ब्रिटनी स्पीयर्स कौन हैं?
ब्रिटनी जीन स्पीयर्स अमेरिकी पॉप आइकन हैं, जिन्होंने 1990 के दशक के अंत में हिट गानों जैसे ...Baby One More Time और Oops!... I Did It Again से वैश्विक स्टारडम हासिल किया। 13 साल की कंजर्वेटरशिप (जिसमें उनके पिता उनकी जिंदगी और संपत्ति नियंत्रित करते थे) से 2021 में मुक्ति के बाद वे फिर चर्चा में हैं।

Britney Spears Love Story: तीन शादियां, दो बच्चे और दिल टूटने की दास्तान
ब्रिटनी की निजी जिंदगी हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रही। आइए जानते हैं उनकी रोमांटिक यात्रा:-
- पहली शादी: जेसन अलेक्जेंडर (Jason Alexander) से 2004 में लास वेगास में अचानक शादी, जो मात्र 55 घंटों में एनुल (रद्द) हो गई।
- दूसरी शादी: केविन फेडरलाइन (Kevin Federline) से 2004 में हॉलीवुड नाइटक्लब में मुलाकात के तीन महीने बाद शादी। यह रिश्ता 2007 तक चला।
- तीसरी शादी: सैम असगरी (Sam Asghari) से 2016 में Slumber Party म्यूजिक वीडियो सेट पर मुलाकात। जनवरी 2017 में रिलेशनशिप पब्लिक हुई, जून 2022 में शादी। लेकिन अगस्त 2023 में असगरी ने 'irreconcilable differences' के आधार पर तलाक फाइल किया, जो मई 2024 में फाइनल हुआ। कोई संतान नहीं। पीपल मैगजीन के अनुसार, वर्तमान में ब्रिटनी तलाकशुदा हैं।

Britney Spears Kids: ब्रिटनी स्पीयर्स के कितने बच्चे?
ब्रिटनी के केविन फेडरलाइन से दो बेटे हैं, जिनसे वो बहुत प्यार करती हैं। अक्सर अपने बेटों के साथ मौज मस्ती करती नजर आती हैं।
- सीन प्रेस्टन फेडरलाइन ( Sean Preston Federline - जन्म: 14 सितंबर 2005)
- जेडन जेम्स फेडरलाइन (Jayden James Federline- जन्म: 12 सितंबर 2006)।
Britney Spears Net Worth: ब्रिटनी स्पीयर्स की नेट वर्थ कितनी है?
विभिन्न विश्वसनीय स्रोतों के अनुसार, ब्रिटनी की शुद्ध संपत्ति लगभग 40 मिलियन से 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच है। Parade मैगजीन ने करीब 60 मिलियन डॉलर आंकी है। कंजर्वेटरशिप के दौरान उनकी कमाई पर नियंत्रण था, लेकिन मुक्ति के बाद वे अपनी संपत्ति स्वतंत्र रूप से संभाल रही हैं। ब्रिटनी की यह डिजिटल अनुपस्थिति क्या संकेत दे रही है? प्रशंसक इंतजार कर रहे हैं उनके अगले कदम का। फिलहाल, उनकी सेहत और खुशी सबसे जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Love Story: दो बार शादी, 20 साल छोटी लड़की से अफेयर, झेली जिल्लत लेकिन आज भी ये नेता अकेला












Click it and Unblock the Notifications