बेंगलुरू पुलिस ने एड शीरन को परफॉर्म करने से रोका, ब्रिटिश म्यूजिशियन ने किया कानूनी नियमों को तार-तार
Ed Sheeran Street Show: इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन को बेंगलुरु पुलिस ने बीच परफॉर्मेंस में ही रोक दिया। जिसके बाद वो खबरों में आ गए। शीरन का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसें वो बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट पर लाइव परफॉर्मेंस दे रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें रोक दिया। दरअसल, शीरन इन दिनों इंडिया टूर पर हैं और बेंगलुरू में परफॉर्मेंस देने वाले हैं।
वो अपने स्टेज शो से पहले अपने फैंस को सरप्राइज दे रहे थे। तभी पुलिस ने उसे रोक दिया। शीरन को पुलिस ने बिना परमिशन के परफॉर्म करने पर रोका है। लेकिन शीरन की टीम ने पुलिस को बताया कि उनके पास परमिशन है। बावजूद इसके पुलिस वालों ने उन्हें परफॉर्म करने से रोक दिया।

एड शीरन ने शनिवार रात बेंगलुरू में परफॉर्म किया। दूसरा शो उनका रविवार रात को होना है। इसी बीच उन्हें सड़क पर परफॉर्म करने पर रोका गया। रिपोर्ट्स की माने तो शीरन ने माइक पर कहा, हम यहां एक ज्यादा गाना गाने वाले थे। लेकिन एक ही गाना परफॉर्म करने के लिए हमें कहा गया। उन्होंने इस दौरान अपना फेमस गाना 'शेप ऑफ यू' शुरु करने वाले थे। तभी पुलिस ने उनका माइक और गिटार बंद करवा दिया। सोशल मीडिया पर बेंगलुरू पुलिस के कार्यवाही पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के सीनियर ऑफिसर ने कहा, वहां पुलिस इसलिए पहुंची,क्योंकि हमें पब्लिक प्लेस पर उपद्रव की शिकायत मिली थी। म्यूजिशियन के पास परफॉर्म करने का परमिट भी नहीं था। अगर होता तो वो पुलिस को दिखा सकते थे। बता दें, बेंगलुरू का चर्च स्ट्रीट बहुत व्यस्त रहने वाला एरिया है। ये अपनी नाइट लाइफ और कल्चरल प्रोग्राम के लिए जाना जाता है। एड शीरन अपने करियर में 4 ग्रैमी अवॉर्ड, 8 बिलबोर्ड अवॉर्ड और 2 वर्ल्ड म्यूजिक अवॉर्ड जीत चुके हैं। अगर उनके जीते हुए कुल अवॉर्ड्स की बात करें तो इनकी संख्या 185 है। वहीं, उन्हें 467 बार अलग अलग अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन मिल चुका है।












Click it and Unblock the Notifications