आलिया के Bday पर सामने आया Brahmastra से 'ईशा' का फर्स्ट लुक, रणबीर संग दिखी Hot Chemistry
नई दिल्ली, 15 मार्च। आज बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट का 29वां जन्मदिन है। सुबह से ही उनके फैंस दिल खोलकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन इस खास मौके पर खुद आलिया ने ही अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है और वो सरप्राइज है उनकी मोस्ट अवेटड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में उनका पहला लुक। दरअसल ये सरप्राइज असल तौर पर अयान मुखर्जी की ओर से दिया गया है, जिन्होंने आलिया को बर्थडे विश करते हुए 'ब्रह्मास्त्र' से आलिया का पहला लुक रिलीज किया है।

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया के करेक्टर का नाम 'ईशा' है
मालूम हो कि इस फिल्म में आलिया अपने Real Boy Friend रणबीर कपूर संग रोमांस करते नजर आएंगी। फिल्म का पहला लुक बहुत ज्यादा इंप्रेसिव है, जिसमें एक सीन में आलिया एक्टर रणबीर कपूर की बाहों में नजर आ रही है। दोनों के बीच एक Hot Chemistry नजर आ रही है। आपको बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया के करेक्टर का नाम 'ईशा' है।

आलिया भट्ट के कई शे्ड्स और लुक
31 सेकंड के क्लिप में आलिया भट्ट के कई शे्ड्स और लुक दिखाई पड़ रहे हैं, वो कहीं बेहद हसीन, कहीं पार्टी लुक, कहीं फाइटर और कहीं पर मेच्योर लुक में दिख रही हैं, कुल मिलाकर फिल्म के इस क्लिप ने फिल्म के प्रति लोगों को और क्रेजी बना दिया है।

आर्यन मुखर्जी
इस क्लिप को शेयर करते हुए आर्यन मुखर्जी ने कहा है कि 'हैप्पी बर्थडे, लिटिल वन। सारी खुशियों... गौरव ... प्रेरणा, और जादू जो आपने मुझे महसूस कराया ... यहां आपके विशेष दिन का जश्न मनाने के लिए हमारे पास कुछ है। हमारी ईशा - ब्रह्मास्त्र की शक्ति - का पहला लुक हम अपनी फिल्म से रिलीज कर रहे हैं! प्यार। रोशनी। आग। जाओ! #Happybirthdayalia #ब्रह्मास्त्र
'ब्रह्मास्त्र' की ये क्लिप आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है
'ब्रह्मास्त्र' की ये क्लिप आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि आज आर्यन ने आलिया के बर्थडे पर उनके फैंस को एक बड़ी ट्रीट दी है। गौरतलब है कि इस फिल्म में आलिया पहली बार रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन
गौरतलब है कि आलिया-रणबीर के अलावा इस फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी मुख्य भूमिका में हैं। ये फंतासी ड्रामा 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर दर्शक बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और इसलिए इस फिल्म का इंतजार बहुत बेसब्री से हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications