'ब्रह्मास्त्र' में शिवा-शिवा क्यों करती रहीं आलिया भट्ट? डायरेक्टर ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी
पूरी 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में आलिया को सिर्फ शिवा का नाम लेते ही सुना जा सकता है। ऐसे में अब निर्देशक अयान मुखर्जी ने खुलासा किया है कि क्यों आलिया पूरी फिल्म में उनका नाम ले रही हैं।
मुंबई, 19 सितंबर: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला रही है। फिल्म की एक ओर तारीफ भी हो रही है, वहीं दूसरी ओर फिल्म की स्टोरी और डायलॉग्स पर बीते दिनों जमकर मीम्स भी वायरल हुए थे। फिल्म में आलिया के किरदार पर भी काफी सवाल उठाए गए। पूरी फिल्म में आलिया को सिर्फ शिवा का नाम लेते ही सुना जा सकता है। ऐसे में इसे लेकर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ, जिसमें एक लड़की आलिया का डायलॉग कहती हुई नजर आ रही है। अब आलिया के इस कदर ट्रोल होने के बाद फिल्म के डायरेक्टर ने प्रतिक्रिया दी है।

वायरल हुए मीम्स
ब्रह्मास्त्र को कई डायलॉग्स और स्टोरीलाइन को लेकर सोशल मीडिया पर बीते दिनों जमकर मीम्स वायरल हुए। इन्हीं में से एक आलिया भट्ट को लेकर भी था, जिसमें आलिया सिर्फ शिवा-शिवा ही कर रही हैं। अब अयान मुखर्जी ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों आलिया भट्ट फिल्म में शिवा का ही नाम ले रही हैं।
वायरल हो रहा ये वीडियो
एनडीटीवी संग बातचीत में आलिया भट्ट ने अपने डायलॉग्स को लेकर वायरल हो रहे इंस्टाग्राम वीडियो पर रिएक्ट किया है। आलिया ने कहा कि एक लड़की मेरी मिमिक्री कर रही है। आलिया ने इसे शानदार बताया।

क्या बोले अयान मुखर्जी?
वहीं अयान मुखर्जी ने आलिया के इस डायलॉग्स के पीछे का राज बताते हुए कहा कि लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं। मुझे लगता है कि जब मैं बात करता हूं तो लोगों के नाम बहुत बार लेता हूं और ये मेरी आदत है। यही बात फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी लागू हुई।

रणबीर कपूर ने बोली ये बात
वहीं रणबीर कपूर भी इस दौरान चुप नहीं दिखे। एक्टर ने कहा कि हम दर्शकों को बताना चाहते हैं कि आलिया और मैं अयान से ये पूछना चाहते हैं कि मेरा नाम शिवा है, क्या हमें ये कहते रहना है? लेकिन जब कोई प्यार में होता है तो अयान काफी पर्टिकुलर हो जाते हैं।

असल जिंदगी में कैसा है कपल?
जिस शख्स से प्यार होता है, उन्हें उसका नाम लेते रहना अच्छा लगता है। रणबीर और आलिया ने ये भी बताया कि असल जिंदगी में हम ऐसे नहीं हैं। बल्कि, जब भी कोई हमारा नाम लेता है तो लगता है कि हमने कुछ गलत किया है।












Click it and Unblock the Notifications