कर्नाटक में RRR का क्यों हो रहा विरोध? राजामौली के फैंस ने ही फिल्म का बॉयकॉट कराया ट्रेंड
बेंगलुरु, 23 मार्च। एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म आरआरआर इस सप्ताह 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की सिनेप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कर्नाटक में इस फिल्म को लेकर विरोध शुरू हो गया। बुधवार को बॉयकॉट आरआरआर इन कर्नाटक ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया।

बॉयकॉट ट्रेंड करा रहे यूजर
जूनियर एनटीआर, रामचरण, आलिया भट्टे और अजय देवगन जैसे बड़े स्टार से सजी इस फिल्म का निर्माताओं और अभिनेताओं के साथ ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं कर्नाटक में प्रशंसक फिल्म को लेकर उदास हैं। ये उदासी इतनी ज्यादा हो गई कि प्रशंसकों ने बॉयकॉट आरआरआर ट्रेंड करा दिया।
वैसे अगर आप सोच रहे हैं कि फिल्म का विरोध कर रहे फिल्म के कंटेंट या अभिनेताओं को लेकर नाराज हैं तो जरा रुकिए। ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है लेकिन कन्नड़ उनमें नहीं है। बस क्या था आरआरआर के फैंस नाराज हो गए और शुरू कर दिया विरोध कि फिल्म तभी देखेंगे जब यह कन्नड़ में रिलीज होगी।

फैन चाहते हैं कि कन्नड़ में भी हो रिलीज
एक यूजर ने लिखा उनका फिल्म के निर्माताओं या अभिनेताओं से कोई विरोध नहीं है और वह सिर्फ कन्नड़ भाषा में फिल्म को देखना चाहते हं।
एक यूजर ने लिखा #BoycottRRRinKarnataka #WewantRRRinKannada कर्नाटक के लोग 1- कन्नड़ में आरआरआर फिल्म देखना चाहते है। 2- कन्नड़ संस्करण जारी करने का अनुरोध कर रहे हैं। 3- कन्नड़ लोग आरआरआर फिल्म को पसंद करते हैं और कन्नड़ में देखना चाहते हैं। राजमौली या किसी भी अभिनेता के खिलाफ कुछ भी नहीं है।

कन्नड़ का बता रहे अपमान
एक यूजर ने लिखा यह कन्नड़ के लोगों का अपमान है। वहीं एक अन्य ने लिखा कर्नाटक के लिए कोई सम्मान नहीं, हमारे हीरो के लिए सम्मान नहीं।
उमेश नाम के यूजर ने लिखा हमारा 12 लोगों का परिवार है। हममें से कोई भी तेलगु या तमिल में फिल्म नहीं देखता यहां तक कि टीवी पर भी। अगर फिल्म बढ़िया है और कन्नड़ में हो तो हम जरूर देखते हैं।" आगे लिखा "आप दिल्ली में आरआरआर हिंदी में रिलीज कर रहे हैं लेकिन कर्नाटक? इरादा क्या है? बॉयकॉटआरआरइनकर्नाटक

बड़े स्टार और बड़ा बजट
आरआरआर की कहानी 1920 के दौर को दो स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में है जिन्होंने अंग्रेजों और हैदराबाद के निजाम से लोहा लिया था। राजामौली की आरआरआर को अब तक की सबसे महंगी फिल्म भी कहा जा रहा है। फिल्म में दक्षिण भारत के बड़े स्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर हैं तो बॉलीवुड से भी अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे बड़े नाम हैं।












Click it and Unblock the Notifications