OI Exclusive: सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के क्लैश से होगा इंडस्ट्री को फायदा, ट्रेड रिपोर्ट
इस बार दिवाली पर दो बड़ी फिल्में आ रही हैं। सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3, ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपन दावेदारी ठोकने जा रही हैं। जहां एक तरफ सिंघम अगेन मल्टीस्टारर फिल्म है। वहीं भूल भुलैया में विद्या की वापसी हुई और माधुरी दीक्षित की एंट्री हुई। इन फिल्मों का अभी से बज बनना शुरू हो गया है। फिलहाल दोनों ही फिल्मों को लेकर पॉजिटिव ही रिस्पॉन्स आ रहा है।
रोहित शेट्टी और अनीस बज्मी की फिल्में अपने फ्रैंचाइज की तीसरी किश्त लेकर आ रहे हैं। इन दोनों ही फिल्मों के पिछले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा कूटा था। बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का कैसा असर होगा और दोनों की कमाई से इंडस्ट्री पर क्या फर्क पड़ेगा। इस पर हमने प्रोड्यूसर और फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट गिरीश जौहर से बात की। उन्होंने सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के क्लैश पर भी कुछ पॉइंट्स बताए। पढ़िए ये रिपोर्ट और जानिए फिल्म के क्लैश से क्या फायदा होगा।

प्रश्न- दिवाली पर क्लैश हो रहा है, दोनों बड़ी फिल्में हैं। क्या असर पड़ेगा?
उत्तर- बेसिलकली सिंघम अगेन पुष्पा 2 की वजह से दो-तीन बार आगे पीछे खिसकी। ट्रेड नज़रिए से देखें तो हर बार दिवाली में 1-2 फिल्में आती हैं और क्लैश होता है। ये कोई नई बात नहीं है। इसमें पॉजिटिव बात ये है कि दो अच्छी है तो दोनों चलती हैं, तीन अच्छी हैं तो तीनों चलेंगी। ये कंटेंट के ऊपर है। मॉनिटाइजेशन की बात करें तो दोनों के मेकर्स यह तय करेंगे कि कोई भी दर्शक कम शोज की वजह से वापस घर ना लौटे। दोनों फिल्में अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करेंगी तो फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी सही होगा। इससे फिल्म मेकर्स को हौसला मिलेगा और हेल्दी माहौल इंडस्ट्री में आएगा।
प्रश्न- कलेक्शन के लिहाज से किसको होगा फायदा?
उत्तर- दोनों ही फिल्में चलेंगी तो फायदा इंडस्ट्री को ही होगा। क्योंकि ये दिखाएगा कि अब दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। कोविड के बाद से बहुत कुछ बदला है। सब अभी समझ रहे हैं कि क्या कंटेट चलेगा क्या नहीं। ऐसे में इस दिवाली इन फिल्मों का चलना बहुत पॉजिटिव मैसेज होगा। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन या प्रिडिक्शन के लिए कुछ भी कह पाना अभी बहुत जल्दी होगा। क्योंकि अभी स्क्रीन भी क्लियर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications