Mere Husband Ki Biwi: अर्जुन कपूर की फिल्म को दूसरे दिन मिली उछाल, मेरे हसबैंड की बीवी की ऑक्यूपेंसी भी बढ़ी
Mere Husband Ki Biwi: अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी हैं। क्रिटिक ने फिल्म को खूब सराहा है। इतना ही नहीं मेरे हसबैंड की बीवी में अर्जुन कपूर की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि फिल्म का सेकेंड हाफ ज्यादा अच्छा है।
इस फिल्म की टक्कर विक्की कौशल की छावा से हुई है। भले ही छावा को रिलीज हुए 2 हफ्ते होने को हैं। लेकिन फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरे हुए हैं। इसलिए अभी भी टक्कर में बनी हुई है। इस रिपोर्ट में बताते हैं मेरे हसबैंड की बीवी के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 1.65 करोड़ रुपए की कमाई की है। ये आंकड़े अभी पूरी तरह स दुरुस्त नहीं है। वहीं, फिल्म ने पहले दिन 1.50 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी। इस लिहाज से फिल्म की कुल कमाई 3.15 करोड़ रुपए हो गई है। ऑक्यूपेंसी की बात करें तो फिल्म को रात के शो में खूब ज्यादा लोग देखने आए थे। इन शोज में 27.27% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है। इसके पहले उनकी खेल खेल में रिलीज हुई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म में कुछ खास कलेक्शन नहीं किया था। मुदस्सर अजीज अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ख़ैर, मेरे हसबैंड की बीवी एक कॉमेडी फिल्म है।
वहीं, बात करें छावा की तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कमाई का परचम लहराया हुआ है। फिल्म का कुल कलेक्शन 245 करोड़ रुपए पहुंच गया है। हालांकि फिल्म को 250 करोड़ का आंकड़ा छूने में अभी देरी है। विक्की कौशल ने इसमें छत्रपति शिवाजी के बेटे संभाजी का किरदार निभाया है। हाल ही में इस फिल्म की तारीफ खुद प्रधानमंत्री मोदी ने की है।












Click it and Unblock the Notifications