Box Office Collection: 'ग्राउंड जीरो' और 'फुले' के कलेक्शन में सुधार नहीं, अक्षय की 'केसरी 2' को मिली उछाल

Box Office Collection: प्रतीक गांधी की फुले और इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। दोनों ही फिल्म्स को क्रिटिक्स से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन इन दोनों ही फिल्मों का बज नहीं था। जिसका असर इनके कलेक्शन में देखने को मिल रहा है। हालांकि ग्राउंड जीरो के मेकर्स ने फिल्म का रेड कार्पेट प्रीमियर कश्मीर में किया था। फिर भी वो बज नहीं बन पाया था।

सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ग्राउंड जीरो ने 1.90 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं, पहले दिन महज 1 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 13.64% ही रही है। फिल्म का कुल कलेक्शन 3.05 करोड़ रुपए हो गया है। बात करें फिल्म फुले ने दूसरे दिन 21 लाख रुपए कमाए हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म का कलेक्शन 21 लाख रुपए ही था। रिपोर्ट्स की माने तो फुले का बजट 29 करोड़ रुपए है।

Box Office Collection

फुले को लेकर काफी विवाद छिड़ा था। इस फिल्म की रिलीज में भी देरी की गई,जिसके बाद अनुराग कश्यप स लेकर अनुभव सिन्हा जैसे डायरेक्टर्स ने सपोर्ट किया। बावजूद इसके फिल्म को किसी तरह का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। हालांकि दोनों फिल्मों को जिस तरह के रिव्यू मिले हैं, उससे ऐसा लगता है कि वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है। फिर भी इन फिल्मों का कोई बज नहीं है। इन दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन का जिम्मेदार फिल्म का मार्केटिंग और पीआर है। क्योंकि वे फिल्म के बारे में आम दर्शकों बताने में नाकामयाब रहे हैं। देखना ये है कि फिल्मों का कलेक्शन ऊपर उठता है या नहीं।

इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 से है। इस फिल्म की कमाई भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चल रही है। लेकिन दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली है। केसरी 2 ने 9वें दिन 7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 57.15 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+