हिमेश रेशमिया की 'बैडैस रविकुमार' ने आमिर के बेटे जुनैद की 'लवयापा' के छुड़ाए छक्के, जानिए कमाई के आंकड़े
Box Office Coleection: हिमेश रेशमिया की बैडैस रविकुमार को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। फिल्म से रवि कुमार उर्फ हिमेश को भी खूब उम्मीदें हैं। इस फिल्म का ट्रेलर देख ऑडियंस ने थोड़ा उम्मीद कर ली थी। फिल्म देखने के बाद उनकी उम्मीद टूटी, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी दिखा। लेकिन इसका असर अब और गहरा पड़ता जा रहा है।
फिल्म को ओपनिंग थोड़ा ठीक मिली थी। दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़ोतरी के बाद गिरावट भी देखने को मिली। ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन 2.75 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली थी। वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई 2 करोड़ रुपए में ही सिमट गई। गिरवाट की बात करें तो फिल्म को दूसरे दिन करीब 27 प्रतिशत की देखने को मिली।

भले ही फिल्म की कमाई 4.8 करोड़ रुपए हो गई है। लेकिन फिल्म दर्शकों को खींच पाने में असमर्थ दिख रही है। वो इसलिए भी हो सकता है कि फिल्म का जो भी बज बना हुआ है, वो बिना किसी प्रमोशन के है। मेकर्स और हिमेश दोनों ने फिल्म का कोई प्रमोशन नहीं किया। दर्शक इसके गाने और ट्रेलर देखने के बाद ही फिल्म देखने पहुंच रहे हैं।
बैडस के अलावा आमिर खान बेटे जुनैद और खुशी कपूर की लवयापा भी रिलीज हुई है। पहले दिन इसने 1.5 करोड़ कमाए थे। वहीं, दूसरे दिन 1.66 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन भले ही बढ़त ली हो, लेकिन इसका कुल कलेक्शन अभी भी बैडैस से पीछे है। लवयापा का कुल कलेक्शन 2.8 करोड़ रुपए हुआ है। बता दे, जुनैद और खुशी की ये पहली थिएट्रिकल फिल्म है। इसके पहले दोनों ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से अपना डेब्यू कर चुके हैं। जुनैद को महाराज के लिए खूब प्यार मिला था। लेकिन अब उन्हें लवयापा के लिए थोड़ा क्रिटिसाइज भी किया जा रहा है। अब देखना ये है कि इस फिल्म को पहले वीकेंड में उछाल मिलता है या फिर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications