'एनिमल' का बाप है 'मार्को'! वायलेंस से भरपूर, फिर भी कमाई में न दे सकी मात, जानें बॉक्स ऑफिस पर 'फतेह' का हाल?

Box Office Collection: सिनेमा की दुनिया में एक ऐसा ट्रेंड जोर पकड़ रहा है, जिसमें थ्रिलर, एक्शन और वायलेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है। चाहे बॉलीवुड हो, साउथ इंडस्ट्री, या हॉलीवुड - दर्शकों को स्क्रीन पर रोमांच, दमदार लड़ाई और इमोशनल ड्रामा का कॉम्बो बेहद पसंद आ रहा है।

हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड की सोनू सूद निर्देशित 'फतेह' हो, मलयालम इंडस्ट्री की 'मार्को', या 'एनिमल'हो, इन फिल्मों ने अलग-अलग अनुभव देने की कोशिश की। लेकिन, बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'एनिमल' ने बाजी मार ली, जबकि 'मार्को' ने पैन-इंडिया अपील के बावजूद खुद को पीछे पाया। 'मार्को' में खून की नदियां बहती नजर आईं। हालांकि, फिल्म में वायलेंस का डबल डोज जरूर लगा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर एनिमल जितनी फतेह हासिल नहीं हुई। आइए आंकड़ों में समझते हैं कि किसका वायलेंस बना करोड़ों का मुनाफा...

Box Office Collection

बॉक्स ऑफिस पर 'फतेह' का हाल (Fateh Box Office Collection)

  • रिलीज: 10 जनवरी 2025
  • डायरेक्टर: सोनू सूद
  • लीड एक्टर: सोनू सूद

'फतेह', जिसमें वायलेंस और थ्रिल का तड़का था, दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकाम रही। 13 जनवरी को फ़तेह की कुल ऑक्यूपेंसी 10.37% रही। सोनू सूद ने एक्शन और वायलेंस के दृश्यों को दमदार बनाने में काफी मेहनत की। उनका कहना था, "हमने एक एक्शन शॉट पर 2.5 महीने तक काम किया।" हालांकि, फिल्म की कहानी और निर्देशन दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाए।

पहले चार दिन का कलेक्शन:

  • पहला दिन: ₹2.4 करोड़
  • दूसरा दिन: ₹2.1 करोड़
  • तीसरा दिन: ₹2.25 करोड़
  • चौथा दिन: ₹85 लाख
  • कुल कलेक्शन: ₹7.60 करोड़

बॉक्स ऑफ़िस पर मार्को को मार! (Marco Box Office Collection)

  • रिलीज: 20 दिसंबर 2024
  • डायरेक्टर: हनीफ अडेनी
  • लीड एक्टर: उन्नी मुकुंदन

'मार्को' ने वायलेंस और गैंगस्टर ड्रामा को नए अंदाज में पेश किया। मार्को एक गैंगस्टर ड्रामा है, जो रिवेंज, पावर, और फैमिली ड्रामा से भरपूर है। हालांकि, मलयालम सिनेमा के बेहतरीन विज़ुअल्स और कहानी कहने का अंदाज दर्शकों को बांधने में कामयाब रहा।

कितना कलेक्शन?

  • ओपनिंग कलेक्शन: ₹75 करोड़ (दक्षिण भारत में सीमित स्क्रीन पर)।
  • भारत में कुल कमाई (25 दिन): ₹59.2 करोड़।
  • विदेशी कमाई: ₹32 करोड़।
  • कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹99.8 करोड़।
  • कमजोर हिंदी वर्जन: मार्को का हिंदी वर्जन कमजोर रहा।
  • पहला सप्ताह: ₹30 लाख
  • टोटल हिंदी कलेक्शन: ₹11.04 करोड़।

'एनिमल': बॉक्स ऑफिस का बाप (Animal Box Office Collection)

  • रिलीज: 1 दिसंबर 2023
  • डायरेक्टर: संदीप रेड्डी वांगा
  • लीड एक्टर: रणबीर कपूर

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर सबको पछाड़ दिया। 'एनिमल' एक इमोशनल फैमिली ड्रामा थी, जिसमें पिता-पुत्र के रिश्ते को वायलेंस और थ्रिल के साथ दिखाया गया। रणबीर कपूर का अभिनय और संदीप रेड्डी वांगा का निर्देशन दर्शकों को थियेटर तक खींचने में कामयाब रहा।

कितना कलेक्शन?

  • ओपनिंग वीकेंड: ₹150 करोड़
  • दुनिया भर की कुल कमाई: ₹917 करोड़।
  • तीसरे हफ्ते की कमाई: ₹50 करोड़।

'एनिमल' बनाम 'मार्को': किसने मारी बाजी?

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:

  • 'एनिमल': ₹917 करोड़ (वर्ल्डवाइड)
  • 'मार्को': ₹99.8 करोड़ (वर्ल्डवाइड)

थीम और कहानी:

  • 'एनिमल': इमोशनल फैमिली ड्रामा, वायलेंस के साथ।
  • 'मार्को': गैंगस्टर ड्रामा, रिवेंज और पावर के तड़के के साथ।

पैन-इंडिया अपील:

  • 'मार्को' ने पैन-इंडिया रिलीज़ के बावजूद हिंदी बाजार में कमजोर प्रदर्शन किया।
  • 'एनिमल' ने बड़े पैमाने पर हिंदी दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

क्या सिखाया बॉक्स ऑफिस ने?

  • कहानी है जरूरी: केवल बड़े स्टारकास्ट और एक्शन दृश्यों से सफलता नहीं मिलती। दर्शकों को बांधने के लिए मजबूत कहानी और नए अनुभव का होना जरूरी है।
  • पैन-इंडिया अपील: मार्को जैसी फिल्मों को अधिक व्यापक प्रचार और भाषा अनुकूलता पर ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी सोनू सूद की फिल्म, एक्टर से डायरेक्टर बने फिर भी नहीं मिली 'फतेह'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+