बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी सोनू सूद की फिल्म, एक्टर से डायरेक्टर बने फिर भी नहीं मिली 'फतेह'
Fateh BO Collection: सोनू सूद की फिल्म फतेह सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फिल्म क्रिटिक्स से मिले जुले रिएक्शन मिले हैं। फतेह को लिखा और डायरेक्ट सोनू सूद ने ही किया है। ये उनका डायरेक्ट्रिल डेब्यू भी है। फतेह के प्रमोशन में सोनू ने खूब समय खर्च किया है। साथ ही उसकी मेकिंग में भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है।
सोनू ने रिलीज के पहले अपनी फिल्म का बज बनाने के लिए खूब प्रमोट किया। कुछ जगह तो उनका सबसे बड़ा कटआउट लगाया गया। जो इतिहास बन गया। लेकिन सोनू की ये सारी मेहनत बेकार होती नजर आ रही है। दरअसल, सोनू ने ये सारी मेहनत दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने के लिए किया था। लेकिन सिनेमाघरों का हाल बुरा है।

ट्रैक साइट sacnilk की माने तो फिल्म का कुल कलेक्शन 4 करोड़ रुपए ही हुआ है। पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 2.4 करोड़ रुपए और दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई 2 करोड़ रुपए ही रह गई। दूसरे दिन कमाई में गिरावट देखने को मिली। शनिवार के दिन फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 17.83% रही। वहीं, सुबह के शोज में इस फिल्म को 6.77% की ऑक्यूपेंसी मिली। इन आकड़ों को देखकर लगता है कि सोनू की फिल्म को दर्शक उतना पसंद नहीं कर रहे हैं। फिल्म में एक्शन भी सोनू ने हॉलीवुड लेवल का किया है। इन सबको दरकिनार किया जा रहा है।
बता करें फिल्म की तो इसमें सोनू सूद के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, नसीरुद्दीन शाह और विजय राज जैसे एक्टर हैं। फिल्म साइबर क्राइम और साइबर फ्रॉड्स पर बनी हुई है। जिसमें फतेह सिंह का करिदार खुद सोनू ने निभाया है। जो अपने पड़ोस की एक लड़की को बचाने निकलता है और साइबर क्राइम की दुनिया के तह तक पहुंचता है। इस फिल्म की कहानी भी सोनू सूद ने ही लिखी है। इसे सोनू 2 साल से बना रहे थे।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications