Border 2 BO Collection Day 3: पहले ही वीकेंड में 'बॉर्डर 2' की बॉक्स ऑफिस पर दिखी दहाड़, कमाए लिए इतने करोड़
Border 2 Hindi Film Box Office Collection Day 3: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी मल्टीस्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है। हालांकि पहले दो दिनों में कमाई की रफ्तार संतुलित रही, लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। रविवार का फायदा फिल्म को भरपूर मिला और कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला।

तीन दिनों में 121 करोड़ का आंकड़ा पार
आंकड़ों की बात करें तो 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन ₹30 करोड़ की ओपनिंग की। दूसरे दिन फिल्म ने ₹36.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन सभी भाषाओं में करीब ₹54.5 करोड़ की कमाई के साथ तीन दिन का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹121 करोड़ तक पहुंच गया। यह प्रदर्शन फिल्म की व्यापक अपील और दर्शकों के बढ़ते उत्साह को साफ दर्शाता है।
ऑक्युपेंसी ने बढ़ाया उत्साह
फिल्म की सफलता का एक बड़ा संकेत इसकी शानदार ऑक्युपेंसी दर भी है। हिंदी भाषी क्षेत्रों में तीसरे दिन सिनेमाघरों की औसत ऑक्युपेंसी 61.14 प्रतिशत दर्ज की गई। बड़ी संख्या में दर्शकों का सिनेमाघरों तक पहुंचना यह साबित करता है कि फिल्म को लेकर चर्चा और क्रेज लगातार बढ़ रहा है।
गणतंत्र दिवस से पहले देशभक्ति का असर
गणतंत्र दिवस से ठीक पहले रिलीज होने का फायदा 'बॉर्डर 2' को स्पष्ट रूप से मिला है। 1997 की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' की तरह यह फिल्म भी दर्शकों में देशभक्ति की भावना को मजबूती से जगाने में सफल रही है। 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म भावनात्मक जुड़ाव पैदा करती है।
कलाकारों की तारीफ
फिल्म में सोनम बाजवा, मेधा राणा, मोना सिंह और आन्या सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और जेपी दत्ता द्वारा निर्मित इस भव्य प्रोजेक्ट को समीक्षकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।रिलीज के शुरुआती दिनों में मजबूत पकड़ बनाने के बाद अब सबकी नजरें आने वाले हफ्तों पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि 'बॉर्डर 2' आने वाले दिनों में और भी नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड कायम कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications