Border 2 BO Collection Day 6: नहीं थम रही 'बॉर्डर 2' की आंधी, 200 करोड़ क्लब के पार, जानें 6 दिन की कमाई
Border 2 Box Office Collection Day 6: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सक्सेस स्टोरी बनकर उभरी है। वीकेंड खत्म होने के बाद भी फिल्म की कमाई में स्थिरता बनी हुई है।
'बॉर्डर 2' ने बनाई मजबूत पकड़
गत 27 जनवरी 2026 (मंगलवार) को शानदार प्रदर्शन के बाद 28 जनवरी 2026 (बुधवार) यानी छठे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ दिखाई है। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से पहले ही संकेत मिल गया था कि फिल्म एक और अच्छा दिन दर्ज करने वाली है।

'बॉर्डर 2' की 5 दिनों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के साथ ही ताबड़तोड़ कमाई की और पहले 5 दिनों में बड़े आंकड़े छू लिए हैं।
पहला दिन: 30 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग
दूसरा दिन: 21.67 फीसदी उछाल के साथ 36.5 करोड़ रुपए
तीसरा दिन: 49.32 फीसदी की बढ़त के साथ 54.5 करोड़ रुपए
चौथा दिन: 59 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड सिंगल-डे कलेक्शन
पांचवां दिन: 66.10 फीसदी की गिरावट के बावजूद 20 करोड़ की मजबूत कमाई
इन आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
'बॉर्डर 2' ने छठे दिन की इतनी कमाई
-गत 28 जनवरी 2026 के लिए 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग काफी उत्साहजनक रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2.15 लाख से ज्यादा टिकट पहले ही बिक चुके थे। एडवांस बुकिंग से ही करीब 4.65 करोड़ रुपये की कमाई हो गई थी।
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने बुधवार को 17 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ 'बॉर्डर 2' का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 217 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
छठे दिन की ऑक्यूपेंसी में आई गिरावट
28 जनवरी 2026 (बुधवार) को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी। मॉर्निंग शोज में 7.52 फीसदी ही ऑक्यूपेंसी देखी गई। ये अब तक की सबसे कम ऑक्यूपेंसी है लेकिन वीकडे के हिसाब से इसे कमजोर नहीं माना जा रहा।
ब्लॉकबस्टर का दर्जा हुआ पक्का
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है- 'बॉर्डर 2' मूवी टियर-2 और टियर-3 सेंटर्स में लगातार शानदार कमाई कर रही है। फुटफॉल मजबूत है और वर्ड-ऑफ-माउथ बेहद पॉजिटिव है। मौजूदा ट्रेंड्स को देखते हुए इसकी कमाई जल्दी रुकने वाली नहीं है। उनके इस बयान से साफ है कि फिल्म का ब्लॉकबस्टर स्टेटस अब लगभग तय माना जा रहा है।
'बॉर्डर 2' की स्टार कास्ट और डायरेक्शन
साल 1997 में रिलीज हुई आइकॉनिक फिल्म 'बॉर्डर' की इस सीक्वल 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा जैसे कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। साथ ही फिल्म के सभी गानों ने भी लोगों को खुश कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications