Border 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने मचाया तहलका, कर ली इतनी बंपर कमाई
Border 2 Advance Booking: बॉलीवुड सुपरस्टार नी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार चरम पर है। जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी, तभी से ये साफ हो गया था कि सनी देओल की ये देशभक्ति से भरपूर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने वाली है।
23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है 'बॉर्डर 2'
फिल्म के गानों से लेकर ट्रेलर तक,हर अपडेट ने दर्शकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। ये फिल्म आगामी 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में खास बात ये है कि गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) वीकेंड पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म ने देशभक्ति के जज्बे को और मजबूत कर दिया है। इसी का नतीजा है कि फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज से पहले ही जबरदस्त कमाई कर ली है।

एडवांस बुकिंग में 'बॉर्डर 2' का जबरदस्त प्रदर्शन
फिल्म 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग ओपन होते ही इसका क्रेज साफ नजर आने लगा था। पहले दिन से ही टिकटों की बिक्री में तेजी देखने को मिली थी और अब हालात ऐसे हैं कि फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है।
1.75 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'बॉर्डर 2' अब तक 9.94 करोड़ रुपये की कमाई एडवांस बुकिंग से कर चुकी है। इस आंकड़े में ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं। फिल्म के अब तक 1.75 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि ये आंकड़ा जल्द ही 2.5 लाख टिकट्स तक पहुंच सकता है।
-'बॉर्डर 2' को फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़ी फिल्म से सीधी टक्कर नहीं मिल रही है, जिससे इसे देशभर के सिनेमाघरों में भरपूर शोज मिले हैं। यही वजह है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म मान रहे हैं। फिल्म को रिलीज होने में अभी एक दिन बाकी है और ऐसे में एडवांस बुकिंग का आंकड़ा और बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
'बॉर्डर 2' की कहानी अलग लेकिन जज्बा वही
-साल 1997 में रिलीज हुई जे.पी. दत्ता की सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' का ये सीक्वल कहानी के लिहाज से पूरी तरह नया होगा। हालांकि फिल्म में देशभक्ति, बलिदान और जज्बे की भावना पहले से भी ज्यादा दमदार रूप में देखने को मिलेगी।
-फिल्म 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, सोनम बाजवा, मोना सिंह अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है,जिन्होंने इससे पहले भी देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है।
-
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications