Border 2 Advance Booking: सनी देओल की फिल्म ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में की इतनी कमाई
Border 2 Advance Booking: बॉलीवुड के एक्शन सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) एक बार फिर देशभक्ति के जज्बे के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
एडवांस बुकिंग में 'बॉर्डर 2' का जबरदस्त प्रदर्शन
फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज में अभी कुछ दिन बाकी हैं लेकिन एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आ गई है। फिल्म ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'बॉर्डर 2' को दो फॉर्मेट्स में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, हिंदी 2डी और डॉल्बी सिने।

हिंदी 2डी फॉर्मेट:
कलेक्शन- 1.61 करोड़ रुपये
शोज: 7224
बिके टिकट: 51,288
डॉल्बी सिने फॉर्मेट:
कलेक्शन: 81.38 लाख रुपये
शोज : 3811
बिके टिकट: 20,095
इन आंकड़ों में हर घंटे तेजी से इजाफा हो रहा है, जिससे फिल्म की मजबूत ओपनिंग की उम्मीद और बढ़ गई है।
अब तक कितनी हुई कुल एडवांस बुकिंग की कमाई?
अगर कुल एडवांस बुकिंग कलेक्शन की बात करें तो 'बॉर्डर 2' अब तक 2.43 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं ब्लॉक सीट्स को मिलाकर ये आंकड़ा 7.22 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। खास बात ये है कि फिल्म की रिलीज में अभी 3 दिन बाकी हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि ये आंकड़े और भी ऊपर जाएंगे।
ओपनिंग डे पर टूट सकते हैं बड़े रिकॉर्ड
एडवांस बुकिंग की रफ्तार देखकर ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि 'बॉर्डर 2' ओपनिंग डे पर कई बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर सकती है। सनी देओल की देशभक्ति फिल्मों का क्रेज और रिपब्लिक डे रिलीज इसे और भी मजबूत बना रही है।
क्या है 'बॉर्डर 2' की कहानी?
'बॉर्डर 2' साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। ये फिल्म 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। इस बार कहानी लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई के आगे के घटनाक्रम, पाकिस्तान के मिशन चंगेजखान और बांग्लादेश के जन्म की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट
फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म बॉर्डर 2 आगामी 23 जनवरी 2026, रिपब्लिक डे वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications