Boney Kapoor ने कैमरा के सामने प्रियामणि के साथ की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस हुईं अनकंफर्टेबल, हुए बुरी तरह ट्रोल

Boney Kapoor Trolled: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म मैदान को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की स्पेशन स्क्रीनिंग मंगलवार शाम को मुंबई में रखी गई जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए थे। इस बीच बोनी कपूर का प्रियामणि के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी वजह से वह जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

बॉलीवुड डायरेक्टर बोनी कपूर फिल्म मैदान की स्क्रीनिंग में अपनी बेटी जाह्नवी कपूर के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रियामणि के साथ जमकर पोज दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि बोनी कपूर पहले प्रियामणि की कमर पर हाथ रखते हैं और फिर उनके कंधों पर हाथ रखकर साथ में पोज देते हैं।

Boney Kapoor

हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि बोनी कपूर के साथ प्रियामणि काफी अनकंफर्टेबल नजर आ रही हैं। इसके बाद पैपराजी ने उन्हें अकेले में पोज देने के लिए कहा और बोनी कपूर फिर वहां से चले जाते हैं। अब दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो पर कमेंट कर बोनी को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

बोनी कपूर का प्रियामणि के साथ इस तरह पोज देना फैंस को खास पसंद नहीं आया और लोगों ने उनको जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, मैं तो बस यह सोच रहा हूं यह सेट बाकी अभिनेत्रियों के साथ कैसा व्यवहार करता होगा।' एक ने लिखा, 'इनकी दो बेटियां हैं कम से कम उनके बारे में तो सोचें।' अन्य यूजर ने लिखा, 'सच में घटियापन की हद है।'

बता दें कि, बोनी कपूर इससे पहले भी कई बार एक्ट्रेसेस को गलत तरह से छूने के आरोप में ट्रोल हो चुके हैं। 2023 में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में उन्होंने जीजी हदीद के साथ कमर में हाथ रखकर पोज दिया था। फैंस को फिल्म निर्माता का ये रवैया पसंद नहीं आया था। उस वक्त बोनी कपूर का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+