'मुझे भरोसा है वो उसका एक्स...' जाह्नवी के BF शिखर को लेकर ये क्या कह गए बोनी कपूर? रिलेशनशिप का खोला राज
Boney Kapoor On Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते कुछ दिनों से उनका नाम शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार कभी एयरपोर्ट पर तो कभी पार्टी में एकसाथ देखा गया है।
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बोनी कपूर ने एयरपोर्ट पर शिखर पहाड़िया के साथ फोटो क्लिक कराने से साफ मना कर दिया था। अब फिल्ममेकर ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वह किस वजह से फोटो क्लिक नहीं करवाते हैं।

जूम को दिए एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की। उनसे जब पूछा गया कि शिखर फोटो क्यों नहीं क्लिक करवाते हैं तो बोनी ने जवाब में कहा, 'ऐसा सिर्फ इसलिए है, क्योंकि वो नहीं चाहते हैं कि उनकी तस्वीरें क्लिक हो। बाकी मुझे इसकी मेन वजह नहीं पता। शायद वह चाहते हैं कि मैं सुर्खियों में रहूं, इसलिए हर बार वो मुझे आगे कर देते हैं।'
बोनी कपूर ने आगे शिखर पहाड़िया संग अपनी बन्डिंग पर बात की। उन्होंने कहा कि, 'मैं शिखर से बहुत प्यार करता हूं। जब वह जाह्नवी से मिले भी नहीं थे मैं उससे पहले से उनको जानता हूं। मुझे कहीं ना कहीं पता था कि वो कभी जान्हवी का एक्स नहीं बन सकता। वो हमेशा से साथ था और रहेगा। शिखर पूरे परिवार से अच्छा बॉन्ड शेयर करता है।'
बता दें कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। हालांकि कपल ने अब तक इसे ऑफिशियल नहीं किया है। हाल ही में जाह्नवी ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 में बताया था कि वह शिखर को प्यार से शिखू बुलाती हैं। इसके अलावा उनकी स्पीड डायल लिस्ट में बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के अलावा शिखर हैं।












Click it and Unblock the Notifications