बॉलीवुड में दहशत का माहौल, रोहित शेट्टी-रणवीर सिंह के बाद अब सलमान खान के करीबी को मिली धमकी, क्या है मामला?

Salman Khan News: मुंबई में फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने अभी शहर को संभलने का मौका भी नहीं दिया था कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को धमकी भरा वॉइस नोट मिलने की खबर ने सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि व्हाट्सऐप पर भेजे गए इस वॉइस मैसेज में करोड़ों रुपये की मांग की गई है और भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है।

रणवीर सिंह को वॉइस मैसेज पर मिली धमकी
धमकी मिलने के बाद रणवीर सिंह की टीम ने तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अब उस नंबर और शख्स की तलाश में जुटी है जिसने ये वॉइस नोट भेजा है।

Salman Khan

रणवीर सिंह के बाद सलमान खान के करीबी को धमकी

सूत्रों के मुताबिक एक्टर रणवीर सिंह के अलावा बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बेहद करीबी व्यक्ति को भी धमकी भरा ईमेल मिला है। ईमेल में भी पैसों की मांग की गई है और भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। इससे पहले सलमान खान के घर के बाहर भी फायरिंग की घटना हो चुकी है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।

31 जनवरी 2026 को रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई थी फायरिंग

-जानकारी के अनुसार 31 जनवरी 2026 की रात फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग की गई थी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था लेकिन इलाके में दहशत फैल गई थी। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अब तक इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

-जांच में सामने आया है कि हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी आसाराम फासले पिछले चार सालों से गैरेज मैकेनिक की आड़ में बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था।

-रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग और उसके बाद बॉलीवुड स्टार्स को मिल रही धमकियों को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। साइबर सेल वॉइस नोट और ईमेल की तकनीकी जांच में जुटी है ताकि भेजने वाले तक पहुंचा जा सके।

'धुरंधर' में रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग

इन घटनाओं के बीच रणवीर सिंह अपने प्रोफेशनल कारणों से भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस 'हमजा' का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार कमाई की है। अब इसका दूसरा पार्ट आगामी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों मेंरिलीज होने वाला है।

फिल्म 'डॉन 3' से एग्जिट पर विवाद

रणवीर सिंह का नाम फिल्म 'डॉन 3' से बाहर होने को लेकर भी चर्चा में है। खबर है कि उनके अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने से फिल्म की योजना प्रभावित हुई है और प्रोडक्शन हाउस को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मुआवजे के तौर पर एक्टर से 40 करोड़ रुपये की मांग की है। हालांकि रणवीर सिंह का कहना है कि वह किसी भी तरह के भुगतान के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में

फिलहाल रोहित शेट्टी के घर फायरिंग से शुरू हुआ ये मामला अब बॉलीवुड के कई बड़े नामों तक पहुंच चुका है। धमकी भरे मैसेज, उगाही की कोशिश और गैंग का नाम सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। आने वाले दिनों में पुलिस जांच से कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+