पति संग लाल साड़ी में सनी लियोन ने खेला बास्केटबॉल, बीच गेम में संभालती दिखीं पल्लू, Video Viral

मुंबई, 04 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny leone) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सनी की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। यहां तक की कई फैंस की उनके लिए इतनी दीवानगी है कि उन्होंने एक्ट्रेस के नाम का टैटू तक बनवाया हुआ है। सनी भी अपने फैंस को निराश नहीं करतीं है। अब सनी ने अपना एक वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है, जिसमें वो अपने हसबैंड डेनियल वेबर (Daniel Weber) के साथ लाल साड़ी में बास्केटबॉल खेल रही हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लाल साड़ी में बास्केटबॉल खेलती सनी लियोन

लाल साड़ी में बास्केटबॉल खेलती सनी लियोन

अपनी बिकिनी और ग्लैमरस फोटो से सोशल मीडिया का पारा चढ़ने वाली सनी लियोन ने सोमवार को अपने पति के साथ बास्केटबॉल खेलते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो की खास बात यह है कि सनी साड़ी में अपने पति के साथ बास्केटबॉल कोर्ट में हाथ आजमा रही है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

पति के साथ सनी का जबरदस्त मुकाबला

पति के साथ सनी का जबरदस्त मुकाबला

साड़ी में पति डेनियल वेबर के साथ बास्केटबॉल खेलती सनी लियोन का यह वीडियो काफी मजेदार है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी डेनियल से बास्केटबॉल छीनने की कोशिश करती हैं, लेकिन यह उनके लिए इतना आसान नहीं होता। डेनियल उनको काफी परेशान कर रहे हैं, लेकिन सनी भी हार ना मानकर बॉल छिनने की पूरी कोशिश करती हुईं नजर आ रही हैं।

बीच गेम में साड़ी संभालने लगी सनी

बीच गेम में साड़ी संभालने लगी सनी

सनी की इस वीडियो में खास बात यह कि वो रेड कलर की साड़ी में हैं, बावजूद इसके साड़ी में भी बहुत ही फुर्ती के साथ गेम खेलती नजर आ रही हैं। हालांकि वो गेम के बीच में अपनी साड़ी भी संभालती हुई नजर आईं। वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'अपने बेस्ट फ्रेंड को टैग करें।' वहीं उनकी इस वीडियो पर फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे हैं। फैंस लगातार वीडियो को लाइक कर रहे हैं, तो कमेंट सेक्शन में भी खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।

वीडियो पर फैंस बरसा रहे जमकर प्यार

वीडियो पर फैंस बरसा रहे जमकर प्यार

खबर लिखने तक सनी की इस वीडियो पर 2 लाख 79 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं फैंस की ओर से कमेंट में फायर, लव और हार्ट के जमकर इमोजी पोस्ट किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2011 में बिग बॉस में नजर आने के बाद सनी को काफी पॉपुलैरिटी मिली थीं। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। फिलहाल सनी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ प्रोजेक्ट में बिजी हैं। हाल ही में सनी की एक्शन सीरीज अनामिका आई थीं, जिसमें सनी का एक्शन अवतार फैंस ने काफी पसंद किया था। आप भी देखिए साड़ी में बास्केटबॉल खेलती सनी का वीडियो। (खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+