Video: सनी लियोन की बेटी ने 'नमस्ते' के साथ दी बधाई, फैंस बोले- इसे कहते हैं अच्छी परवरिश
मुंबई, 03 नवंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर अपने तीनों बच्चों के साथ दिखाईं देती हैं। सनी कभी अपनों बच्चों को घूमाने लेकर निकलतीं है तो कभी उनके साथ मस्ती करतीं हुईं नजर आती हैं, अब सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर को अपने बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सनी लियोनी की बेटी ने कुछ ऐसा किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।

निशा ने नमस्ते करते हुए दी दिवाली की बधाई
दरअसल, सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर को अपने बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उनके साथ उनकी सबसे बड़ी बेटी निशा कौर वेबर ने पापराजी को नमस्ते करते हुए दिवाली की बधाई दी। सेलिब्रिटी पैपराजी फोटोग्राफर वायरल भियानी ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मॉम-डैड के साथ नजर आएं तीनों बच्चे
वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी के तीनों बच्चें निशा, नूह और आशेर एयरपोर्ट गेट की ओर जाते वक्त अपने मॉम-डैड का हाथ पकड़े हुए थे। इस दौरान एक प्वाइंट पर निशा ने कैमरामैन को नमस्ते करते हुए दिवाली की बधाई दी, जबकि नूह और आशेर ने उन्हें दिवाली विश किया। सोशल मीडिया पर सनी लियोनी की बेटी का इस तरह से नमस्ते करते हुए दिवाली विश करने का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

लोगों ने जमकर प्यार बरसाया
बता दें कि जब पैपराजी सनी की फैमिली की फोटो ले रहे थे तो उन्होंने अपने तीनों बच्चों से नमस्ते करने को कहा। बाद में सभी बच्चों ने फोटोग्राफर्स को हैप्पी दिवाली भी बोला, लेकिन बड़ी बेटी निशा के हाथ जोड़कर नमस्ते करने पर लोगों ने जमकर प्यार बरसाया।

निशा कौर की हो रही तारीफ
फैंस ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में जाकर बच्चों की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि अरे वाह! संस्कार तो दूसरे ने लिखा 'उन्होंने उन्हें इतनी अच्छी तरह से पाला है। एक फैन ने लिखा बच्चों का सम्मान और कृतज्ञता और माता-पिता को सारा श्रेय है।

2017 में लिया था निशा को गोद
आपको बता दें कि साल 2017 में सनी और डेनियल ने महाराष्ट्र के एक गांव लातूर से अपनी पहली संतान निशा को गोद लिया था। गोद लेने के वक्त निशा 21 महीने की थी। गौरतलब है कि 2018 में सनी और डेनियल ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चे अशर और नूह के माता-पिता बने थे। भारतीय मूल की सनी लियोनी कनाडा में पैदा हुई थीं। उन्होंने टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' के जरिए भारतीय इंडस्ट्री में कदम रखा था। सनी के फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications