श्वेता तिवारी अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस की टीम ने बताया अब कैसी है तबीयत
मुंबई, 29 सितंबर: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं। एक्ट्रेस की टीम ने उनके हेल्थ से जुड़ा अपडेट शेयर किया है। श्वेता तिवारी को हाल ही में स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-11' में देखा गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि वो अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमजोरी और लो ब्लड प्रेशर की वजह से उनको अस्पताल ले जाया गया था।

बिजी वर्क शेड्यूल की वजह से सबकुछ
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार श्वेता की टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्ट्रेस का बिजी वर्क शेड्यूल और सही तरीके से आराम नहीं मिलने के कारण ये सब हुआ है। वहीं रिपोर्ट में आगे बताया गया कि वह ठीक होने में है और जल्द ही घर आ जाएगी। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने ज्यादा ट्रैवल और मौसम में बदलाव के साथ सही ढंग से आराम नहीं किया था।

इंस्टाग्राम स्टोरी से लग गया था अंदाजा
हाल ही में श्वेता तिवारी ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उनके हाथ में एक किताब थी और वो अपनी लेटेस्ट बुक पढ़ने के बारे में बता रही थी, लेकिन फैंस की नजर उनके उसी हाथ पर ड्रीप पड़ गई। जिसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें फैंस को साफ पता लगा कि एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती हैं।

खतरों के खिलाड़ी 11 में लिया था हिस्सा
श्वेता कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकीं है, जिनमें वह बिग बॉस, नच बलिए और हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 11 में उन्होंने कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था। श्वेता तिवारी अर्जुन बिजलानी के साथ शो के फाइनलिस्ट में शामिल थीं। इस शो में उनके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद सहित कई टीवी एक्टर थे। हाालंकि अर्जुन बिजलानी शो के विजेता साबित हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications