ऐसा क्या हुआ कि रितेश से शादी के लिए तैयार हो गए थे किंग खान, खुद एक्टर ने किया खुलासा

मुंबई, 18 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और शाहरुख खान के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। दोनों ने साथ में स्क्रीन भी शेयर की है। रितेश और किंग खान काफी अच्छे दोस्त भी हैं। ऐसे में रितेश ने शाहरुख खान से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया था कि मैंने शाहरुख को एक खास गिफ्ट दिया था, जिसको लेने के बाद शाहरुख ने जो रिप्लाई दिया था, वो याद करके रितेश आज भी हंसने को मजबूर हो जाते हैं। क्या था वो किस्सा जानिए...

टेक्नोलॉजी के बहुत बड़े लवर शाहरुख खान

टेक्नोलॉजी के बहुत बड़े लवर शाहरुख खान

बहुत कम लोगों को पता होगा कि शाहरुख खान टेक्नोलॉजी के बहुत बड़े लवर हैं। वो नई-नई टेक्नोलॉजी को लेकर काफी क्रेजी रहते हैं। ऐसे में रितेश देशमुख ने शाहरुख खान को पहली बार लॉन्च होने पर एक आईफोन गिफ्ट किया था। शाहरुख उनके इस गिफ्ट से इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने उस रात को रितेश को फोन किया और कुछ ऐसा कहा कि रितेश बिना हंसे नहीं रह सके।

रितेश ने किया था शाहरुख को आईफोन गिफ्ट

रितेश ने किया था शाहरुख को आईफोन गिफ्ट

दरअसल, हाल ही में रितेश देशमुख ने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान से जुड़ा एक वाक्या शेयर किया। रितेश ने शाहरुख खान को पहली बार लॉन्च होने पर एक आईफोन गिफ्ट करने को याद किया, जिसके बाद शाहरुख ने उस रात को बाद में रितेश को फोन किया और कहा, "मैं तुमसे शादी करने के लिए तैयार हूं।" मैशबेल इंडिया को दिए इंटरव्यू में रितेश ने कहा कि जब iPhones पहली बार लॉन्च किए गए थे, तो उनके हाथ दो फोन थे और यह जानते हुए कि शाहरुख बहुत बड़े टैक्नोलॉजी फैन हैं तो उन्होंने एक उन्हें भेज दिया था।

 'मैं तुमसे शादी करने के लिए तैयार हूं'

'मैं तुमसे शादी करने के लिए तैयार हूं'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रितेश ने कहा, 'मैं मुंबई के उन कुछ लोगों में से एक था, जिसके पास 2 फोन थे। क्योंकि कोई अमेरिका से आ रहा था तो उन्हें फोन मिल गया था, जिस दिन ये लॉन्च हुआ था। उस दिन ये मेरे हाथ में थे। रितेश को लगा कि शाहरुख तारीफ करेंगे तो उनको एक भेज दिया। रात के 11 बजे रितेश को शाहरुख का फोन आया, जो फोन के लिए सभी की एक्साइडेट थे और उन्होंने इसे 'माइंड-ब्लोइंग' कहा। रितेश ने हंसते हुए खुलासा किया कि शाहरुख ने उनसे आगे क्या कहा "मैं तुमसे शादी करने के लिए तैयार हूं।"

जब रितेश से शाहरुख ने कहा था ऑफिस डिजाइन के लिए

जब रितेश से शाहरुख ने कहा था ऑफिस डिजाइन के लिए

इसके अलावा रितेश देशमुख ने इस बात का भी खुलासा किया था उन्होंने शाहरुख के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ऑफिस का भी डिजाइन किया है। बता दें कि रितेश एक्टर के साथ-साथ एक आर्किटैक्चर भी हैं। एक्टर ने कहा कि शाहरुख ने एक दिन फोन किया और उनको अपना ऑफिस डिजाइन करने को कहा था। रितेश ने बताया कि मैंने शाहरुख से कहा था कि मैं बेहतर आर्किटैक्चर लेकर आउंगा और हम मिलकर ऑफिस बनाएंगे जैसा आप चाहते हैं, जिसके जवाब में शाहरुख ने कहा था कि बेहतर आर्किटैक्चर मैं भी ला सकता हूं लेकिन मैं चाहता हूं तू इसे डिजाइन करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+