Maldives से बदला लेने के लिए बॉलीवुड ने तैयार किया नया प्लान? अब फिल्मी सितारों की नई डेस्टिनेशन बनेगी ये जगह

Maldives India news: बर्थडे सेलिब्रेट करना हो, फिल्म से ब्रेक लेना हो या फिर रिफ्रेश होना हो... बॉलीवुड सेलेब्स मालदीव पहुंच जाते हैं। कोरोना के बाद ये चलन काफी बढ़ा है। मगर अब मालदीव को लेकर चल रहे विवाद के बीच ये सवाल उठता है कि अब सेलेब्स कहां किस डेस्टिनेशन में जाकर एन्जॉय करेंगे?

भारत और मालदीव के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस विवाद में बॉलीवुड सेलेब जिस एक डेस्टिनेशन का समर्थन करते दिख रहे हैं, वो है लक्षद्वीप। जी हां! ऐसे में अब लगने लगा है कि मालदीव-भारत के बीच बढ़ते विवाद में बॉलीवुड की दिलचस्पी भी मालदीव के लिए कम होने लगी है।

lakshadweep

हाल ही में पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया और सोशल मीडिया पर वहां से कई सारी तस्वीरें शेयर कीं। इस दौरान पीएम ने लोगों से वहां घूमने का भी आग्रह किया।

अब पीएम के ट्वीट के सपोर्ट में बॉलीवुड भी खड़ा हुआ और समर्थन में खूब ट्वीट किए। अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक ने ट्विटर के जरिये अपनी भावनाओं और इमोशन्स को जाहिर किया।

इतना ही नहीं, इसके बाद टाइगर श्रॉफ, जाह्नवी कपूर, जॉन अब्राहम और श्रद्धा कपूर जैसे कई सेलिब्रिटीज भी लक्षद्वीप के समर्थन में नजर आए। सबने लक्षद्वीप के टूरिज्म को फेवर भी किया। ऐसे में अब कयास लग रहे हैं कि मालदीव के बाद लक्षद्वीप ही नया वेकेशन डेस्टिनेशन बनने वाला है।

क्या बोले सेलेब?
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने एक्स पर लिखा कि ये सभी तस्वीरें और मीम्स मुझे सुपर FOMO बना रहे हैं। लक्षद्वीप में ऐसे कई सारे पुराने समुद्र तट हैं, जो भारतीय संस्कृति से समृद्ध हैं। मैं एक लंबी छुट्टी बुक करने वाली हूं।

lakshadweep

फैंस के चहेते टाइगर श्रॉफ ने कहा कि नीले आलिंगन में खोए लक्षद्वीप द्वीपों ने मेरा दिल जीत लिया है। समृद्ध संस्कृति, शांत समुद्र तट और यहां के लोगों की वास्तविक गर्मजोशी एक आकर्षण पैदा करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+