Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमिताभ बच्चन के 'जलसा' में फिर आई मुसीबत, बिग बी बोले- परिवार 'डर गया', आप मदद कीजिए

मुंबई, 27 अक्टूबर: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने परिवार के साथ एक नई मुसीबत का सामना कर रहे हैं, जिसका खुलासा उन्होंने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में किया है। बिग बी ने बताया 'मैं और मेरा परिवार डर से सहमे हुए हैं'। साथ ही उन्होंने इस परेशानी से छुटाकारा पाने के लिए फैंस के भी कुछ मदद मांगी है। आखिर क्या है पूरा मामला जानिए...

Recommended Video

    Amitabh Bachchan के घर 'Jalsa' में घुसा चमगादड़, दहशत में परिवार | वनइंडिया हिंदी
    'जलसा' में चमगादड़ों का डेरा

    'जलसा' में चमगादड़ों का डेरा

    दरअसल, मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनका परिवार जिस परेशानी का सामना कर रहे हैं, वो उनके बंगले में होने वाले फिर से चमगादड़ों का अटैक है। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब चमगादड़ों ने अमिताभ बच्चन के घर में धावा बोला है। ऐसे में खुद अपने ब्लॉग में बिग बी ने लिखा कि चमगादड़ों को भगाने के लिए सारे तरीके, सब तरकीबे आजमा कर देख ली, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा। हम सब बेहद डरे सहमे हुए हैं।

    'परिवार बहुत डरा हुआ है'

    'परिवार बहुत डरा हुआ है'

    अमिताभ बच्चन अक्सर निजी अनुभवों के अलावा निजी जिंदगी के किस्सों को पर्सनल ब्लॉग में शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने घर जलसा में चमगादड़ की दिक्कत से सामना करना का एक्सपीर‍ियंस शेयर किया। उन्होंने मंगलवार के ब्लॉग पर लिखा, 'एक और फिर से सामने आया है, चमगादड़...सभी सावधानियों के बावजूद कल इससे फिर से सामना हुआ। यह ड्राइंग बोर्ड पर वापस आ गया है। इन अटैक को रोकने के लिए सभी जरूरी उपकरण इकट्ठा किए जाने के बाद भी इससे मुक्ति नहीं मिली, परिवार बहुत डरा हुआ है।

    बिग बी ने मांगी फैंस से मदद

    बिग बी ने मांगी फैंस से मदद

    इसी के साथ दिग्गज अभिनेता ने चमगादड़ों को घर में घुसने से रोकने के लिए जो उपाय किए गए, उनके बारे में बताते हुए फैंस से भी सुझाव मांगे। बिग बी ने लिखा आपके पास कुछ नया है जो हम लोगों ने अब तक ट्राई नहीं किया है जरूर बताएं। बिग बी ने आगे लिखा कि हमने धुंआ किया, सैनिटाइज्ड लिक्व‍िड छ‍िड़का, eucalyptus के तेल का सभी जगह छ‍िड़काव किया, लेकिन कुछ सफलता नहीं मिली। अगर इससे हटकर कुछ होतो जरूर बताइएगा।

    कई फिल्मों में आने वाले हैं बिग बी

    कई फिल्मों में आने वाले हैं बिग बी

    आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। जिसमें अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' जो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को पहली बार एक साथ पर्दे पर लाती है। फिल्म में मौनी रॉय और नागार्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा मईडे, झुंड, गुड बाय और द इंटर्न का हिंदी रिमेक भी है। द इंटर्न रीमेक में अमिताभ दीपिका, पादुकोण के साथ काम करेंगे। वह अनुपम खेर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'ऊंचाई' में भी नजर आएंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+