'कुछ और मायने नहीं रखता...' जब पूल में पति संग अंकिता ने शेयर की रोमांटिक फोटो

मुंबई, 11 नवंबर: प्यार एक ऐसी खूबसूरत चीज है, जो उम्र नहीं देखती। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई क्यूट कपल हैं जिनकी उम्र में बड़ा फासला है, लेकिन जब वो साथ होते हैं तो उनकी बॉन्डिंग उस एनवायरमेंट को खुशनुमा बना देती हैं। ऐसी ही एक क्यूट जोड़ी है मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन और उनकी वाइफ अंकिता कोंवर की। यह कपल जब भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, लोग इनकी तारीफ करते नजर थकते। अब इस कपल ने साथ में पूल में डुबकी लगाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

 रोमांटिक अंदाज में पूल में डुबकी

रोमांटिक अंदाज में पूल में डुबकी

अंकिता कोंवर ने इंस्टाग्राम पर मिलिंद सोमन के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में पूल में डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है। अंकिता की पति मिलिंद के साथ शेयर की गई यह तस्वीर बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। इंटरनेट पर भी यूजर भी इस कपल की सुपर क्यूट तस्वीर का दीवाना बन चुका है।

आंखों में आंखें..पूल में साथ

आंखों में आंखें..पूल में साथ

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अंकिता कोंवर अपने पति मिलिंद सोमन के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में पूल के अंदर हैं। अंकिता ने पिंक कलर की बिकिनी पहनी हुईं हैं। साथ ही मिलिंद और अंकिता दोनों एक दूसरे को जी भरकर देख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में अंकिता ने लिखा-कुछ और मायने नहीं रखता...।

मिलिंद सोमन और अंकिता में 26 साल का फर्क

मिलिंद सोमन और अंकिता में 26 साल का फर्क

इस फोटो के शेयर होने के बाद यूजर मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर की इस तस्वीर के दीवाने हो गए। अब तक इस फोटो पर हजारों लाइक और कमेंट सेक्शन में लव, ब्यूटीफुल कपल जैसे प्यारे-प्यारे शब्दों पढ़ने को मिल रहे हैं। अंकिता कोंवर अकसर अपने पति मिलिंद सोमन के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करती रहतीं हैं। बता दें कि मिलिंद सोमन और अंकिता में 26 साल का फर्क है। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी, इस कपल की शादी को अब तक तीन साल हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+