अक्षय कुमार के बारे में कुछ ज्यादा बोल गए KRK, पढ़कर फैंस को आ जाएगा गुस्सा!
मुंबई, 17 अक्टूबर: फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर बनकर कुछ खास ना कर पाने वाले फिल्म क्रिटक्स बने कमाल आर खान आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा बयान देते हैं, जिससे वो सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने आज तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म का पॉजिटिव रिव्यू नहीं दिया है। यहां तक सलमान खान से लेकर बॉलीवुड के बडे़ स्टार्स के बारे में कुछ ना कुछ अनाप शनाप बोलकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। एक बार फिर केआरके ने अक्षय कुमार पर निशाना साधा है।

कनाडा नागरिकता पर उठाया था सवाल
हर बार अक्षय कुमार का नाम लिए बिना उनके बारे में बोलने वाले कमाल आर खान ने इस बार खिलाड़ी कुमार को सीधा टारगेट किया है। खुद को स्वयंभू आलोचक और बॉलीवुड विशेषज्ञ बताने वाले केआरके ने अब जो हाल ही में 'अक्की' के बारे में बोला है, वो सुनकर अक्षय के फैंस काफी खफा होने वाले हैं। इससे पहले कमाल ने अक्षय की कनाडा की नागरिकता को लेकर बार-बार आलोचना की थी। कमाल का मानना है कि अभिनेता देशभक्ति का इस्तेमाल सिर्फ अपनी फिल्मों को बेचने और मोटी कमाई करने के लिए करते हैं।

आखिरी 5 ओवर खेल रहा अक्षय
वहीं अब अपने ताजा हमले में कमाल का कहना है कि अक्षय अपने करियर के आखिरी दिनों में हैं और ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने की कोशिश कर रहे हैं। केआरके ने ट्विटर पर लिखा कि 'अक्की 10 फिल्में तैयार कर रहा है और अन्य सभी कलाकारों के पास 10 फिल्में नहीं हैं। मतलब अक्की को पता है कि वह आखिरी 5 ओवर खेल रहा है, तो जितने रन बना साको बनालो। मेरा मतलब है, जितने करोड़ पर झाडू मरनी है मारलो।

बिना नाम लिए जानिए क्या कहा था?
इससे पहले बिना अक्षय का सीधा नाम लिए उन पर निशाना साधा था। कमाल ने ट्वीट करते हुए लिखा था 'एक सुपरस्टार है, जो हर साल जुलाई अगस्त में अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाता है! पिछले साल से उसने एक नया तरीका निकाला है पेड हॉलीडे का! प्रोड्यूसर को उल्लू बनाकर शूटिंग के नाम पर हॉलीडे! पिछले साल भी वो सारी फैमिली को लेकर जुलाई-अगस्त में विदेश गया था और इस साल भी गया है!

आर्यन खान केस में बॉलीवुड को घेरा
वहीं कुछ दिन पहले केआरके ने बॉलीवुड की फेक यूनिटी को लेकर स्टार्स पर तंज कसा था। उन्होंने आर्यन खान के मामले पर चुप रहने के लिए अक्षय कुमार, वरुण धवन और बड़े एक्टर्स को लताड़ लगाई थी। केआरके ने लिखा था कि अगर बॉलीवुड एक परिवार है तो सभी बॉलीवुड वाले को आर्यन खान का साथ देना चाहिए था, लेकिन ऋतिक के अलावा कोई बड़ा स्टार नहीं बोल रहा है। अजय, अक्की, वरुण, शाहिद, जूही, जावेद अख्तर, फरहान, ट्विंकल, काजोल लगभग सभी खामोश हैं। क्योंकि इस बॉलीवुड में कोई दोस्त या दुश्मन नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications