इन 4 बड़े कारणों के चलते साउथ की फिल्मों से पिछड़ रहा है बॉलीवुड, जानें क्या है सच्चाई
Bollywood Vs South Films: साउथ इंडस्ट्री में लोगों को आज भी अलग-अलग कल्चर और बैकग्राउंड से फिल्में देखने को मिलती हैं लेकिन बॉलीवुड के लोग ऐसी फिल्मों पर फोकस ही नहीं करते हैं।

Bollywood Vs South Films: ओटीटी प्लेटफॉर्म के दौर में अब लोग घर बैठकर देश-विदेश की विभिन्न फिल्मों का मजा ले पा रहे हैं। ऐसे में दर्शकों का टेस्ट भी काफी बदल गया है और वह सिर्फ गिनी चुनी फिल्मों के लिए ही सिनेमाघरों का रुख करने लगे हैं। अब दर्शक बॉलीवुड की घिसी पिटी कॉन्सेप्ट वाली फिल्मों पर पैसा खर्च करना जरूरी नहीं समझते हैं। ऐसे में ऑरिजिनल स्क्रिप्ट और कंटेंट से भरपूर साउथ की फिल्में बॉलीवुड की मूवीज को पछाड़ने में लगी हुई हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे 4 बड़े कारण जिसके चलते साउथ की फिल्में आज के समय में लोगों के दिलों में राज कर रही हैं।
साउथ सिनेमा में दिखती है ऑरिजिनैलिटी
साउथ की सुपरहिट फिल्मों का रीमेक बनाकर बॉलीवुड खुद को आगे करने में लगा हुआ है लेकिन ऐसा कर पाना उसके लिए संभाव नहीं हो पा रहा है। कुछ साल पहले तक तो हिंदी सिनेमा के दर्शक इस रीमेक को हजम कर लेते थे लेकिन अब लोगों को ये लगने लगा है कि साउथ की फिल्मों की ऑरिजिनैलिटी बॉलीवुड बरकरार नहीं रख पाती है। इसलिए बॉलीवुड की कई फिल्में अब बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही हैं।

अपनी जड़ों से जुड़ी है साउथ इंडस्ट्री
आपको बता दें कि साउथ इंडस्ट्री में आपको हर इंसान अपनी भाषा में बात करता हुआ मिलेगा लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में लोग बनाते हिंदी फिल्म है लेकिन बातें अंग्रेजी में करते हैं। इससे साफ होता है कि लोग अपनी जड़ों से जुड़े नहीं हैं और यही कारण है कि अब लोग बॉलीवुड की उन फिल्मों को पहचानने लगे हैं जो कल्चर से जुड़े होने का दावा तो करती हैं पर उन्हें देखने के बाद ऑडियन्स को इसका एहसास बिल्कुल नहीं होता है।
बॉलीवुड में स्क्रिप्ट को लेकर रिसर्च की कमी
साउथ इंडस्ट्री में लोगों को आज भी अलग-अलग कल्चर और बैकग्राउंड से फिल्में देखने को मिलती हैं लेकिन बॉलीवुड के लोग ऐसी फिल्मों पर फोकस ही नहीं करते हैं जो जड़ों से ऑर्गेनिक तरीके से निकल कर बाहर आई हों। बॉलीवुड में सिर्फ विदेशी और साउथ की फिल्मों के कंटेंट को दोबारा से दिखाने की कोशिश की जाती है।

सोशल मीडिया के चलते खत्म हुआ बॉलीवुड सितारों का स्टारडम
सोशल मीडिया के चलते बॉलीवुड स्टार्स को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता खत्म हो चुकी है। आज के समय में सभी बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स की वैल्यू कम हो रही है। वहीं साउथ के ज्यादातर एक्टर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं और अपनी मिस्ट्री और स्टार अपील को सेव करने में कामयाब साबित हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications