Holi के लिए बेस्ट हैं बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, डीजे पर बजते ही थिरकने से खुद को रोक नहीं पाएंगे आप
Bollywood hit songs on holi: होली का त्योहार जल्द ही आने वाला है। रंगो के इस त्योहार को खूब धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली हो और डीजे ना हो, ये तो हो ही नहीं सकता। रंगों के इस त्योहार में सभी लोग खूब एन्जॉय करते हैं। अगर आप भी इस होली जमकर रंगों में खो जाना चाहते हैं तो हम आपके लिए शानदार गानों की प्लेलिस्ट लेकर आए हैं।
बिना गानों के वैसे तो हर प्रोग्राम फीका लगता है। मगर होली की बात करें तो ये त्योहार ऐसा है, जिसमें गाने अलग ही वाइब देते हैं। बॉलीवुड फिल्मों के भी कई गाने हैं, जो स्पेशली होली को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ गानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपके होली के त्योहार को और भी शानदार बना देंगे।

रंग बरसे भीगे चुनर
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का ये गाना सदाबहार है। होली के मौके पर ये गाना ना बजे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। डीजे पर जैसे ही ये गाना बजता है तो अपने आप इंसान थिरकने लगता है। अगर आप भी होली के सिलिब्रेशन को और शानदार बनाना चाहते हैं तो इस गाने पर जरूर थिरकें।
होली खेले रघुवीरा
हेमा मालिनी और अमिताभ का ये गाना अपने आप में एक अलग ही वाइब देता है। गाना फिल्म बागबान का है, जो एक खास फीलिंग का अनुभव कराता है। अगर होली के दिन ये गाना नहीं बजेगा तो होली का सेलिब्रेशन तो अधूरा ही रह जाएगा।
होली के दिन
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का ये गाना सदाबहार है। इसे अपनी होली प्लेलिस्ट में जरूर एड करें और होली का मजा लें। होली के लिए ये गाना बेहद बेस्ट है।
जय जय शिव शंकर
ये वैसे तो पुरानी फिल्म का गाना है मगर आप इसमें अगर नया तड़का लगाना चाहते हैं तो फिल्म वॉर का गाना आपके लिए एकदम परफेक्ट साबित होगा। टाइगर और ऋतिक का ये गाना होली के लिए एकशानदार और बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। ये एक ऐसा गाना है, जो काफी मजेदार है और आप इसपर थिरकने से अपने आप को रोक नहीं पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications