Laal Singh Chaddha: कॉमनमैन की असाधारण यात्रा, आमिर और करीना की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के फाइनल मुकाबले के बीच आमिर और करीना की अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर की लांचिंग बेहद सफल रही। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म प्रमियों का एक्साइटमेंट बढ़ गया है।

 Laal Singh Chaddha trailar

आमिर और करीना कपूर खान की स्टारर इस फिल्म को लेकर फैंस पिछले दिनों से काफी उत्सुक थे। उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। दिलस्प बात ये है कि आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म ' लाल सिंह चढ्ढा का ट्रेलर ऐसे वक्त में रिलीज हुआ जब इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) का फाइनल मुकाबला हो रहा था। मैच की कमेंट्री आमिर खान कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब किसी बॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर वर्ल्ड टेलीविजन प्लेटफॉर्म और खेल के मैदान में लॉन्च हुआ हो।

फिल्म 'लाल सिंह चढ्ढा' का ट्रेलर खेल के मैदान लांच करना कोई इत्तेफाक नहीं था। यह फिल्म मेकर्स की एक योजना था। उन्होंने जानबूझकर फिल्म के ट्रेलर को लांच करने के लिए इस दिन को चुना था।फिल्म 'लाल सिंह चढ्ढा' का ट्रेलर खेल के मैदान लांच करना कोई इत्तेफाक नहीं था। यह फिल्म मेकर्स की एक योजना था। उन्होंने जानबूझकर फिल्म के ट्रेलर को लांच करने के लिए इस दिन को चुना था।

फिल्म 'लाल सिंह चढ्ढा' डायरेक्टर अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी है। फिल्म 'लाल सिंह चढ्ढा' को भारत के 100 से अधिक स्थानों पर शूट किया गया है। ट्रेलर से पहले फिल्म के दो गाने 'कहानी' और 'मैं की करां' रिलीज हो चुके हैं। 11 अगस्त 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में 'लाल सिंह चढ्ढा' को रिलीज कर दिया जाएगा। इस फिल्म को वायकॉम-18 स्टूडियोज ने प्रोड्यूस की है।

यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान लीड रोल में हैं। इसके अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में करीना आमिर की प्रेमिका के किरदार में दिखाई देंगी।

साल 1994 में रिलीज हुए एक अमेरिकी फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का 'लाल सिंह चड्ढा' रीमेक है। यह फिल्म अलग-अलग कई टाइम पीरियड को दर्शाएगी। इस दौरान इसमें कुछ राजनीतिक घटनाएं भी होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+