'मुझे कोई...' सदाबहार एक्ट्रेस के आए ऐसे दिन, करनी पड़ रही ऐसी गुजारिश, कभी इंडस्ट्री पर करती थीं राज
Actress Pooja Batra News: बॉलीवुड की दुनिया में काम कर रहे लोगों को देखकर यही लगता है, कि वह काफी शानदार ज़िंदगी गुज़ार रहे होंगे। पैसों और काम की कोई तंगी नहीं होती होगी, लेकिन हक़ीक़त कुछ और ही है।
फिल्मी दुनिया में कुछ लोग शोहरत की बुलंदियों को पा लेते हैं, तो कुछ शोहरत पाते हैं फिर साधारण ज़िंदगी बसर करने लग जाते हैं। कुछ को तो काम भी मिलना बंद हो जाता है। एक शब्दों में कहें तो फिल्मी दुनिया में भी उतार चढ़ाव लगा रहता है।

इसी क्रम में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह वह अभिनेत्री हैं जो कभी इंडस्ट्री के दिलों पर रात करती थी। अपनी अदाकारी से ख़ुद की अलग पहचान बनाई थी। लेकिन अब उन्हें काम के लिए गुज़ारिश करनी पड़ ही है। वीडियो में देखें उन्होंने क्या कहा है?
जी, हां, हम बात करते हैं मशहूर अभिनेत्री पूजा बत्रा की जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज तो किया लेकिन अब उन्हें काम नहीं मिल रहा है। आपको बता दें कि पूजा बत्रा बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा तेलगु, तमिल, मलयालम फिल्मों में भी हुनर का परचम लहरा चुकी हैं।
पंजाबी इंडस्ट्री में भी पूजा बत्रा ने काम किया, इसके अलावा इंग्लिश फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों में भी अपनी थोप छोड़ी है। अनिल कपूर, गोविंद, अक्षय, सलमान और सुनील शेट्टी जैसे अभिनेताओं के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री ने कई हिट फिल्म दिए।
अपनी खूबसूरती और जॉली नेचर की वजह से उन्हें लोग काफी पसंद करते थे, लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से किनार कर लिया। अब वह वापिस से फिल्मी दुनिया में एंट्री करना चाहती हैं। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह इंडस्ट्री में काम करना चाहती हैं, लेकिन अब उन्हें काम नहीं मिल रहा है।
अभिनेत्री पूजा बत्रा ने कहा कि हिंदुस्तान में अब उन्हें कोई काम नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि किरदार निभाना तो मुश्किल होता ही है, लेकिन कम बैक करना उससे भी काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। पूजा बत्रा ने सभी फिल्म मेकर्स से इंटरव्यू के ज़रिए गुज़ारिश भी की है।
अभिनेत्री पूजा बत्रा ने कहा कि मुझे जो फिल्म मेकर्स देख रहे हैं, उन्हें बताना चाहती हूं कि मैं इंडिया लौट आई हूं और और अच्छे प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाह रही हूं। 47 वर्षीय अभिनेत्री पूजा बत्रा का आज भी फिटनेस बरकरार है। अब देखना यह होगा कि वह किस प्रोजेक्ट से इंडस्ट्री में कम बैक करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications