Ismaeel Shroff Dies: मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ का निधन, दिए थे कई हिट सिनेमा

Ismaeel Shroff Dies: मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ का निधन, दिए थे कई हिट सिनेमा

Ismaeel Shroff Dies: दिग्गज बॉलीवुड फिल्म निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का निधन हो गया। बुधवार की देर रात डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ ने आखिरी सांस ली। वह 65 साल के थे। एक पारिवारिक मित्र ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया। इस्लाइल श्रॉफ ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस्माइल श्रॉफ ने अहिस्ता अहिस्ता, बुलंदी, थोड़ी सी बेवफाई, सूर्या जैसी कई हिट फिल्में दीं। इस्माइल श्रॉफ आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। इसी साल 29 अगस्त को इस्माइल श्रॉफ को ब्रेन स्ट्रोक आया था। जिसके बाद उनके शरीर का दायां हिस्सा पूरी तरह से लकवाग्रस्त हो गया था, वो चलने-फिरने में असमर्थ हो गए थे।

Recommended Video

    Esmayeel Shroff Death: नहीं रहे इस्माइल श्रॉफ, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर | वनइंडिया हिंदी
    Ismaeel Shroff Dies

    गोविंदा ने कहा- मैं बहुत दुखी हूं...

    इस्माइल श्रॉफ के निधन से अभिनेता गोविंदा और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने दुख जताया है। गोविंदा की पहली फिल्म लव 86 का निर्देश इस्माइल श्रॉफ ने किया था। गोविंदा ने ईटाइम्स से कहा, "मैं बहुत दुखी हूं। मेरे करियर की शुरुआत उनकी फिल्म से हुई थी। उपरवाला उनको जन्नत दे। उनकी आत्मा को शांति मिले। उन्होंने न केवल मुझे काम दिया, बल्कि मुझ पर भी उनका विश्वास था। वह मेरे जीवन के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने कहा कि गोविंदा सिनेमा को समझते हैं। उन्होंने मुझे गोविंदा से गोविंदा बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।''

    अशोक पंडित ने भी जताया शोक

    अशोक पंडित ने इस्माइल श्रॉफ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ''फिल्म निर्माता इस्माइल श्रॉफ के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। अहिस्ता अहिस्ता, बुलंदी, थोडी सी बेवफाई, सूर्या आदि सहित कई हिट फिल्मों का निर्देशन उन्होंने किया था। यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। शांति।"

    पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस्माइल श्रॉफ को दी श्रद्धांजलि

    पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी इस्माइल श्रॉफ को श्रद्धांजलि दी है। पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा,''मैंने उनके साथ थोड़ी सी बेवफाई और अहिस्ता अहिस्ता की। अहिस्ता अहिस्ता मेरे दिल के बहुत करीब है। वह अपने व्यवहार में सख्त थे लेकिन वो हमेशा हंसते रहते थे। वह हमेशा से काम करते वक्त जानते थे कि उन्हें क्या चाहिए। अभिनेता-निर्देशक के रूप में हमारा साथ बहुत अच्छा था। वह एक बहुत ही संवेदनशील निर्देशक थे। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने उद्योग में अपनी छाप छोड़ी। है।

    जानिए इस्माइल श्रॉफ की फिल्मी करियर के बारे में?

    इस्माइल श्रॉफ की गॉड एंड गन, पुलिस पब्लिक, निश्चय, दिल... आखिर दिल है, झूठा सच, लव 86, जिद, थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम, फिल्म भी हिट हुई थी। इस्माइल श्रॉफ को बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान 80 के दशक में उनकी फिल्म थोड़ी सी बेवफाई से मिली। इस्माइल श्रॉफ की आखिरी फिल्म साल 2004 में 'थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम' आई थी। इसमें आर्य बब्बर और श्रिया सरन मुख्य भूमिकाओं में थे।

    इस्माइल श्रॉफ ने साल 1977 में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने लंबे करियर में इस्माइल श्रॉफ ने राजेश खन्ना से लेकर सलमान खान तक के साथ फिल्में बनाई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+