Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bollywood Death Mystery: फिल्मी दुनिया के टॉप 6 सितारे, जो अचानक हुए 'अस्त'! आज भी मौत अनसुलझी पहेली

Bollywood Death Mystery: बॉलीवुड की चमकती-दमकती दुनिया अक्सर बाहर से जितनी खूबसूरत दिखती है, अंदर से उतनी ही कठोर और अन-एक्सपेक्टेड हो सकती है। अगर, देखा जाए तो इस दुनिया में शोहरत भी है और अंधकार भी। कुछ सितारे अपने करियर की बुलंदियों पर होते हुए भी अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए।

सितारों का अचानक ही 'अस्त' होना न सिर्फ बॉलीवुड के लिए एक सदमे की तरह थी, बल्कि उनमें छिपी हुई रहस्यमयी बातें और अनसुलझे सवाल आज भी मौजूद हैं। असमय चले जाना इस बात को दर्शाता हैं कि ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखती है, अंदर से उतनी ही उलझी और अंधेरी हो सकती है।

Bollywood Death Mystery

इसी कड़ी में 11 सितंबर 2024 को एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता (Malaika Arora Father Dies) ने तीन मंजिला इमारत से छलांग लगाकर जान दे दी। उनकी मौत भी कुछ फिल्मी सितारों की तरह ही एक अनसुलझा सवाल बनती नजर आ रही है। आइए आज हम आपको रूबरू कराते हैं कि कौन-कौन से सितारे हैं, जो अचानक ही अस्त हो गए...

दिव्या भारती (Divya Bharti)

  • प्रोफाइल: दिव्या भारती 90 के दशक की सबसे चमकदार और उभरती हुई अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली थी।
Divya Bharti
  • हिट फिल्में: शोला और शबनम, दीवाना, दिल का क्या कसूर।
  • मौत: 5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती की मौत उनके मुंबई स्थित घर की बालकनी से गिरने के कारण हुई। ये साफ नहीं हो पाया कि ये एक एक्सीडेंट था, आत्महत्या थी या फिर किसी साजिश का हिस्सा। पुलिस ने इसे दुर्घटना माना, लेकिन कई सवाल अनसुलझे रह गए।

परवीन बॉबी (Parveen Babi)

  • प्रोफाइल: 70 और 80 के दशक की ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेस, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय से लोगों का दिल जीता।
Parveen Babi
  • हिट फिल्में: दीवार, नमक हलाल, अमर अकबर एंथनी।
  • मौत: 20 जनवरी 2005 को परवीन बॉबी अपने घर में मृत पाई गईं। कहा जाता है कि वह कई दिनों से मृत पड़ी थीं। उनकी मौत की वजह दिल का दौरा बताई गई, लेकिन उनके जीवन के आखिरी दिन बेहद अकेलेपन और मानसिक बीमारी में बीते, जो उनकी मौत को एक रहस्यमयी अंदाज देता है।

श्रीदेवी (Sridevi)

  • प्रोफाइल: श्रीदेवी को बॉलीवुड की 'पहली फीमेल सुपरस्टार' कहा जाता है। 80 और 90 के दशक में वे भारत की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक थीं।
Sridevi
  • हिट फिल्में: मिस्टर इंडिया, नगीना, चांदनी, इंग्लिश विंग्लिश।
  • मौत: 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई। यह घटना बेहद चौंकाने वाली थी और इसे लेकर भी कई कयास लगाए गए। कुछ लोगों ने इसे दुर्घटना माना, जबकि कई लोगों ने इसमें साजिश की संभावना जताई।

जिया खान (Jiah Khan)

  • प्रोफाइल: जिया खान एक युवा और टैलेंटेड अभिनेत्री थीं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के साथ की थी।
Jiah Khan
  • हिट फिल्में: निशब्द, गजनी, हाउसफुल।
  • मौत: 3 जून 2013 को जिया खान मुंबई स्थित अपने घर में फांसी पर लटकी पाई गईं। इसे आत्महत्या माना गया, लेकिन उनके परिवार ने इसमें हत्या की आशंका जताई। इसके बाद उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर कई आरोप लगे, और मामला कोर्ट तक गया।

सिल्क स्मिता (Silk Smitha)

  • प्रोफाइल: सिल्क स्मिता दक्षिण भारतीय फिल्मों की बोल्ड और सफल अभिनेत्री थीं। वे अपने ग्लैमरस अंदाज और बोल्ड भूमिकाओं के लिए जानी जाती थीं।
Silk Smitha
  • हिट फिल्में: सदमा, मोन्द्रम पिरई (तमिल), रथासारिथिराम।
  • मौत: 23 सितंबर 1996 को सिल्क स्मिता की मौत उनके चेन्नई स्थित घर में संदिग्ध हालत में हुई। कहा गया कि उन्होंने आत्महत्या की, लेकिन इस पर भी सवाल उठे क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में संघर्ष और निराशा का सामना किया था।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)

  • प्रोफाइल: सुशांत सिंह राजपूत एक प्रतिभाशाली और लोकप्रिय अभिनेता थे, जिन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की और जल्द ही बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली।
Sushant Singh Rajput
  • हिट फिल्में: काय पो छे!, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे।
  • मौत: 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में फांसी पर लटके पाए गए। उनकी मौत को आत्महत्या बताया गया, लेकिन इसके बाद ड्रग्स, मानसिक स्वास्थ्य और बॉलीवुड माफिया जैसे मुद्दों ने इस केस को और भी उलझा दिया। उनकी मौत को लेकर सीबीआई जांच भी चली, लेकिन स्पष्ट नतीजे अब तक नहीं आ पाए हैं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+