Celebs Trolled: अजब-गजब ड्रेसिंस से लेकर बेतुके बयानों तक, इस हफ्ते बुरी तरह ट्रोल हुए ये बड़े सितारे
बीते हफ्ते ऐसे कई सितारे हैं जिन्हें किसी बयान या उनके अटपटे ड्रेसिंग सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया।
Celebs Trolled This Week बॉलीवुड जगत में ऐसे कई सितारे हैं जो कि अपने फैशन स्टाइल या फिर बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन कई बार इन्हीं सितारों को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। ऐेसे आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जिन्हें बीते हफ्ते सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया। जानिए कौन से हैं वो सितारे जिन्हें किया गया ट्रोल?

आमिर खान कियारा आडवाणी
आमिर खान और कियारा आडवाणी को विज्ञापन में परंपराओं को बदलने की कोशिश भारी पड़ गई। इस जोड़े ने विज्ञापन में नवविवाहितों की भूमिका निभाई, जिसमें आमिर अपने बीमार ससुर की देखभाल के लिए दुल्हन के घर जाते थे। बदलती परंपराओं के विषय पर आधारित आमिर और कियारा का ये विज्ञापन नेटिज़न्स को अच्छा नहीं लगा। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी इस विज्ञापन की तंज कसा था और ट्वीट किया था कि, 'मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि सामाजिक और धार्मिक परंपराओं को बदलने के लिए बैंक कब जिम्मेदार हो गए हैं? मुझे लगता है कि @aubankindia को भ्रष्ट बैंकिंग सिस्टम को बदलकर सक्रियता दिखानी चाहिए। ऐसी बकवास करते हैं फिर कहते हैं हिंदू ट्रोल कर रहे हैं। बेवकूफ।"

ऋतिक रोशन सबा आजाद
लवबर्ड्स सबा आजाद और ऋतिक रोशन ने पिछले हफ्ते ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी के रिसेप्शन में एक ग्लैमरस उपस्थिति दर्ज कराई। कपल का लुक देखकर नेटिजेन्स ने उनकी जमकर लताड़ लगाई। कुछ यूजर्स ने उन्हें अंकल आंटी कहा तो वहीं कुछ यूजर्स ने सबा आजाद के ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया।

नोरा फतेही
नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि उन्हें हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ब्रैड पिट ने सोशल मीडिया पर उन्हें मैसेज किया। लेकिन एक्ट्रेस की ये बात नेटिजेन्स को हजम नहीं हुई और उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, 'ब्रैड पिट इंस्टाग्राम में ही नहीं हैं'। तो वहीं एक अन्य यूजर ने नोरा के सुकेश चंद्रशेखर के साथ संबंध पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, "तो, ब्रैड पिट उसके डीएम में रहे हैं, फिर भी वह सुकेश जैसे लोगों के साथ घूमती है?"

अक्षय कुमार
इस हफ्ते अक्षय कुमार को ट्रोलर्स ने निशाना बनाया। दरअसल उन्हें अनुशासित दिनचर्या का पालन करने के लिए जाना जाता है। लेकिन इस हफ्ते उन्हें एक बर्थडे पार्टी पर स्पॉट किया गया। जिसके बाद अक्षय कुमार को यूजर्स ने बुरी तरह ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट किया, 'अब कल सूबह 4 बजे कैसे उठेंगे', दूसरे ने लिखा, '9 बजे सोटे द ना, अनुशासन कहां गया।'

राज कुंद्रा
हाल ही में सभी सेलेब्स ने करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। लेकिन करवा चौथ वाले दिन शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जो कि हर जगह मुंह छिपाते हुए घुमते हैं वह इस बार मास्क से नहीं बल्कि छन्नी से अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आए। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया।












Click it and Unblock the Notifications