मनोज कुमार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री हुई गमगीन, सेलेब्स ने दी श्रंद्धाजंलि
Celeb Reaction On Manoj Kumar Death: मनोज कुमार का निधन हो गया है। 87 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई की कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार ने अपनी देशभक्ति फिल्मों से भारतवासियों के लिए दिल में अलग जगह बनाई थी। उनकी देशभक्ति फिल्मों की वजह से उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था।
मनोज कुमार ने अपने करियर की शुरुआत 1957 में शुरू किया था। उनके करियर में उन्हें कई अवॉर्ड मिले, इसमें दादा साहब फाल्के और 7 फिल्मफेयर शामिल हैं। मनोज कुमार के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और सेलेब्स श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। पढ़ें रिपोर्ट।

गीतकार मनोज मुंतशिर ने शोक जताते हुए लिखा, जीवन भर इस बात का अभिमान रहा और रहेगा, कि मेरा नाम आपसे मिलता है। देशभक्ति का पहला पाठ आपकी फ़िल्मों ने पढ़ाया। भारत से प्यार करना मुझे भारत कुमार ने सिखाया।आप न होते, तो वो चिंगारी न होती जो मेरी साधारण सी क़लम से 'तेरी मिट्टी' लिखवा ले। अलविदा मेरे हीरो। 🕉️ शांति।
अक्षय कुमार ने लिखा, मैं उनसे सीखता हुआ बड़ा हुआ कि हमारे देश के लिए प्यार और गर्व से बढ़कर कोई भावना नहीं है। और अगर हम अभिनेता इस भावना को दिखाने में आगे नहीं आएंगे, तो कौन करेगा? इतने अच्छे इंसान और हमारे बिरादरी की सबसे बड़ी संपत्तियों में से एक। RIP मनोज सर। ओम शांति।
मनोज कुमार की बतौर निर्देशक पहली फिल्म उपकार थी। जिसक गाना 'मेरे देश की धरती' बहुच चर्चित है। दिलचस्प बात यह है कि मनोज कुमार ने यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के अनुरोध और उनके 'जय जवान जय किसान' के आह्वान पर बनाई थी। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी उपकार में गांव के जीवन और भारत के लिए किसानों और सैनिकों के योगदान पर आधारित फिल्म है। उपकार को बहुत सराहना मिली और इसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ कहानी, सर्वश्रेष्ठ संवाद और सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीते।












Click it and Unblock the Notifications