बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं, लेकिन दिलों में सुपरहिट, जब हिंदी सिनेमा की ये फ्लॉप फिल्में बनीं कल्ट क्लासिक
Must Watch Cult Classic Films: हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई फिल्में ऐसी रही हैं जो अपनी रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकीं, लेकिन समय के साथ, दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बना गईं और फिर बनीं "कल्ट क्लासिक"। ये वो फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप रहीं, लेकिन जब टीवी या ओटीटी पर आईं, तो दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।
आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ शानदार हिंदी फिल्मों के बारे में, जिन्हें "Must Watch Cult Classic Films" की कैटेगरी में रखा जा सकता है।

1. अंदाज अपना अपना (1994): दो हीरो, एक कल्ट कॉमेडी
आमिर खान और सलमान खान की इस कॉमेडी फिल्म को शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। लेकिन टीवी पर टेलीकास्ट होने के बाद इस फिल्म को जबरदस्त प्यार मिला। कॉमिक टाइमिंग, आइकॉनिक डायलॉग्स और मेमरेबल कैरेक्टर्स ने इसे ऑल टाइम फेवरेट फिल्म बना दिया।
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ये फिल्म आज सोशल मीडिया पर मीम्स से लेकर डायलॉग तक में जिंदा है। अगर आपको क्लासिक कॉमेडी पसंद है तो यह फिल्म एक मास्टरपीस है।
2. दिल से (1998): गहराई से भरी प्रेम कहानी और रहमान का संगीत
शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति ज़िंटा स्टारर मणिरत्नम की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी। लेकिन 'चल छैंय्या छैंय्या' जैसे गानों और फिल्म की अनोखी थीम ने इसे टीवी पर हिट बना दिया। इस फिल्म में एक पत्रकार की कहानी और आतंकवाद के पृष्ठभूमि में रची प्रेम कहानी दर्शकों को आज भी बांध लेती है। जबरदस्त सिनेमैटोग्राफी, शानदार एक्टिंग और दिल छूने वाला संगीत।
3. सूर्यवंशम (1999): TRP का राजा, सोशल मीडिया का बादशाह
अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को शायद ही कोई टीवी दर्शक न जानता हो। यह फिल्म थियेटर में फ्लॉप रही थी लेकिन सोनी मैक्स पर इतनी बार दिखाई गई कि यह एक चलती-फिरती मिम बन गई। फिल्म की कहानी, इमोशनल टोन आज भी दर्शकों को खींच लाता है। अगर आपने इसे अब तक नहीं देखा, तो आपको सोशल मीडिया के हजारों मीम्स समझ नहीं आएंगे!
4.स्वदेश (2004): जब बॉक्स ऑफिस नहीं समझ पाया सिनेमा की गहराई
शाहरुख खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराश किया था। लेकिन टीवी पर इसकी गंभीर कहानी और देश से जुड़ाव ने लोगों का दिल जीत लिया। विदेश में रहने वाला एनआरआई जब अपने गांव लौटता है और बदलाव लाने की कोशिश करता है-यह कहानी दर्शकों को आज भी प्रेरित करती है। आज के दौर में यह फिल्म देश, विकास और जिम्मेदारी के मायनों को फिर से समझाती है।
अग्निपथ (1990): बच्चन का स्टाइलिश लेकिन misunderstood अवतार
इस फिल्म को दर्शकों ने उसकी रिलीज के वक्त पूरी तरह नहीं अपनाया। लेकिन समय के साथ इसकी गहराई और अमिताभ बच्चन का 'विजय दीनानाथ चौहान' अवतार दर्शकों के दिलों में बस गया। अमिताभ बच्चन का अनदेखा अंदाज, डार्क टोन और पावरफुल डायलॉग्स। सिनेमा की गंभीरता और क्लास को समझने वालों के लिए इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए।
6. जाने भी दो यारो (1983): अंडररेटेड सटायर जो आज आइकॉनिक है
नसीरुद्दीन शाह, रवि बासवानी, सतीश कौशिक और सतीश शाह की यह ब्लैक कॉमेडी फिल्म भ्रष्टाचार और राजनीति पर तीखा व्यंग्य है। शुरुआत में फिल्म को सराहा नहीं गया, लेकिन शानदार एक्टिंग, और कहानी को खूब सराहना मिली। यह फिल्म भारत की सबसे बेहतरीन सटायर फिल्मों में गिनी जाने लगी। अगर आपको सेंसिबल कॉमेडी और सामाजिक संदेश पसंद हैं, तो यह फिल्म जरूर देखें।
7. मेरा नाम जोकर (1970): भावनाओं से भरी जीवन की यात्रा
राज कपूर की यह फिल्म अपने समय में लंबाई और गंभीर विषय के चलते फ्लॉप हुई थी। लेकिन आज इसे भारतीय सिनेमा की मास्टरपीस फिल्मों में गिना जाता है। एक जोकर की जिंदगी को तीन हिस्सों में दर्शाती यह फिल्म कला, प्रेम और जीवन को समझने का एक गहरा माध्यम है। अगर आपको क्लासिक सिनेमा की गहराई महसूस करनी है, तो यह फिल्म अवश्य देखें।
8. उमराव जान (1981): जब शायरी, दर्द और रेखा ने रचा एक अद्भुत संसार
1981 में आई मुजफ्फर अली की फिल्म 'उमराव जान' कोई साधारण फिल्म नहीं थी। यह एक संवेदनशील और आत्मा से जुड़ी कहानी थी जिसमें दर्द, मोहब्बत और तहज़ीब की परतें थीं। "इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हज़ारों हैं..." खय्याम की संगीतबद्ध रचनाएं और शहरयार की नज्में आज भी गूंजती हैं।
9. लम्हें (1991): जब यश चोपड़ा ने समय से पहले एक कहानी कह दी
'लम्हे' एक ऐसी फिल्म थी, जिसे यश चोपड़ा ने अपने करियर की सबसे पसंदीदा फिल्मों में गिना। अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी के साथ बनाई गई इस फिल्म की कहानी उस समय के लिए बेहद बोल्ड और भावनात्मक थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औंधे मुंह गिरी। बावजूद इसके, वक्त के साथ 'लम्हे' ने खुद को साबित किया और कल्ट क्लासिक का दर्जा भी पा चुकी है।
10. शोले
रमेंश सिप्पी की फिल्म शोले जो आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन जब ये फिल्म टीवी पर आई तो लोगों ने इतिहास में नाम दर्ज करा दिया।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications