साइकिल से गिरे बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार,स्‍टंट का Video वायरल

नई दिल्ली, 22 अक्‍टूबर। बॉलीवुड अक्षय कुमार अपनी फिटनेस के लिए काफी सजग रहते हैं। बहुत ही संयमित रूटीन फॉलो करने वाले अक्षय कुमार अपने को फिट रखने के लिए रेगुलर साइकलिंग भी करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के स्‍टंटमैन अक्षय कुमार साइकलिंग करते हुए मस्‍ती करते हुए धड़ाम हो गए। इस मजेदार वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

जानें कैसे हुआ ये हादसा

जानें कैसे हुआ ये हादसा

हालांकि ये पुराना वीडियो है क्‍योंकि इसमें साइकिल चलाते हुए अक्षय कुमार स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए नजर आ रहे है। अक्षय कुमार वीडियो में 15 अगस्त का दिन बताते हुए सुनाई दे रहे हैं। साइकिल चलाते हुए अक्षय कुमार साइकिल चलाते हुए आजादी की बधाई देते हुए दोनों हाथ छोड़कर साइकिल चलाने लगते है और काफी दूर तक तो कुछ नहीं होता लेकिन अंत में अक्षय की साइकिल का बैलेंस बिगड़ता है ओर वो गिर जाते है।

वीडियो शेयर कर केआरके ने किया ये कमेंट

वीडियो शेयर कर केआरके ने किया ये कमेंट

2017 का ये वीडियो 'गोल्ड' की शूटिंग के समय का है। बॉलीवुड के फिट मैन अक्षय कुमार का ये वीडियो उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्‍शन दे रहे हैं। इस वीडियो को बॉलीवुड के केआरके ने शेयर किया है और लिखा लाला आप तो बार बार गिर जाते हो।

दीवाली पर रिलीज होगी अक्षय की सूर्यवंशी

दीवाली पर रिलीज होगी अक्षय की सूर्यवंशी

बता दें दीवाली के मौक पर 5 नवंबर को अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'सू्र्यवंशी' रिलीज हो रही है। रोहित शेट्टी की इस फिल्‍म में अक्षय कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। वहीं अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्‍में

अक्षय कुमार बॉलीवुड की ऐसे एक्‍टर हैं जो साल भर में सबसे अधिक फिल्‍में करते हैं। फिल्‍मों की शूटिंग वो बड़े कम समय में कंम्‍पलीट करने के लिए जाने जाते हैं। अक्षय कुमार के वर्क फ्रंटक बात करें कि तो उनकी आने वाली फिल्‍मों की लंबी लिस्‍ट है। जिनमें 'पृथ्वीराज', 'मिशन सिंड्रेला' और 'ओएमसी- ओह माय गॉड 2!'बच्चन पांडे', 'रक्षा बंधन', 'रामसेतु', 'अतरंगी रे', ' शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+