VIDEO: जब सारा अली खान से लड़के ने कहा- पाप किया है तो वैष्णो देवी के मंदिर में नहीं कर पाएंगी प्रवेश

मुंबई, 6 अगस्त। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्मों के अलावा ट्रैवल करना भी पसंद करती हैं। वह जहां भी जाती हैं अपने फोन का कैमरा ऑन कर ब्लॉगिंग शुरू कर देती है। कोरोना वायरस संकट के चलते बीते कुछ महीनों से सारा कहीं घूमने नहीं गईं लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। अब तक देश में वह जहां-जहां भी घूमने गई हैं, इस वीडियो में उन सभी जगहों के क्लिप जोड़े गए हैं।

वायरल हुआ सारा अली खान का वीडियो

वायरल हुआ सारा अली खान का वीडियो

सोशल मीडिया पर सारा अली खान का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सारा का गोवा ट्रिप, जयपुर, बिहार के गांव और वैष्णो माता के दर्शन तक के सफर को देखा जा सकता है। वीडियो के शुरुआत में सारा दिल्ली के इंडिया गेट पर नजर आती हैं जिसे वो 'भारतीय दरवाजा' भी कहती हैं। इसके बाद वो बिहार के गांव में सिर पर घास की पोटली रखे पोज देती दिखाई दे रही हैं।

'पाप किए होंगे तो मंदिर में नहीं जा पाएंगी'

'पाप किए होंगे तो मंदिर में नहीं जा पाएंगी'

इस वीडियो क्लिप में सारा अपने फैंस को सांगला में बर्फ से ढके पहाड़ दिखाती हैं तो अगली ही क्लिप में जयपुर पहुंच जाती हैं। इस वीडियो कोलार्ज में साला अली खान ने अपनी वैष्णो देवी की यात्रा का वीडियो भी एड किया है। घोड़ी पर सवार होकर वैष्णो देवी की चढ़ाई करती सारा को घोड़ीवाला एक ऐसी बात बताता है जिससे एक्ट्रेस भी हैरान रह जाती है। शख्स कहता है, 'अगर आपने पाप किए होंगे तो मंदिर में नहीं जा पाएंगी।'

घोड़ीवाले की बात सुन सारा हुईं परेशान

घोड़ीवाले की बात सुन सारा हुईं परेशान

घोड़ीवाले की इस बात से सारा दंग रह जाती हैं, उन्हें डर भी लगने लगता है। सारा कहती हैं, 'तो अगर मैंने पाप किए हैं तो मैं दर्शन नहीं कर पाऊंगी। मैं अंदर जा ही नहीं पाऊंगी।' हालांकि सारा बिना किसी परेशानी के वैष्णो माता के दर्शन कर लेती हैं और अगली ही क्लिप में वहां के मार्केट में शॉपिंग करती नजर आती हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, 'नमस्‍ते दर्शकों। दिल्‍ली के इंडिया गेट से, बिहार के खेत तक।'

सारा ने कराया बोल्ड फोटोशूट

सारा ने कराया बोल्ड फोटोशूट

बीते दिनों सारा अली खान ने बोल्ड फोटोशूट कराया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आज भी वायरल हो रही हैं। ब्लैक ड्रेस में सारा अली खान की ये तस्वीरें उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रही हैं। सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वो लगातार अपनी खूबसूत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सारा अली खान आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में दिखाई दी थीं। इन दिनों सारा अली खान इन दिनों फिल्म अतरंगी रे में काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: मुंबई की बत्ती गुल, कंगना ने शेयर की संजय राउत और बुलडोजर की तस्वीर,कहा- 'क-क-क......'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+