नोरा फतेही से बोलीं मलाइका अरोड़ा, मुझे इस बात से डर लगता है, असुरक्षित महसूस करती हूं

Moving In With Malaika शो से ओटीटी प्‍लेटफार्म पर डेब्यू कर रही मलाइका अरोड़ा को 49 साल की उम्र में भी डर लगता है। नोरा फतेही से उन्‍होंने बताया कि किस बात से असुरक्षित महसूस करती हैं।

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा अपने हॉट लुक और सेक्‍सी फिगर के लिए सुर्खिंयों में बनी रहती हैं। 49 साल की उम्र मलाइका अरोड़ा का एक शो इन दिनों खूब चर्चा में हैं। मूविंग इन विद मलाइका (Moving In With Malaika) नाम के इस शो के प्रमोशनल ऐड में मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती और हॉटनेस से सबको बेताब कर रही हैं। वहीं इस शो में मलाइका अरोड़ा ने नोरा फतेही को अपनी कई बातें शेयर की हैं। जिसमें उन्‍होंने खुलासा किया कि वो इस उम्र में क्‍यों और किस बात से असुरक्षित महसूस करती है।

Moving In With Malaika शो से मलाइका कर रही ओटीटी डेब्‍यू

Moving In With Malaika शो से मलाइका कर रही ओटीटी डेब्‍यू

Moving In With Malaika शो से ओटीटी प्‍लेटफार्म पर डेब्यू कर रही मलाइका ने जो प्रोमो शेयर किया है। जिसमें कॉमेडियन-दोस्त भारती सिंह ने उन लोगों को जवाब दिया जो आमतौर पर मलाइका को उनकी उम्र, काम, फिजिक के लिए इंस्टाग्राम पर ट्रोल करते हैं। भारती ने मलाइका अरोड़ा के फिगर, वर्क आउट , उनकी उम्र को लेकर आए दिन एक्‍ट्रेस को ट्रोल करने वाले को करारा जबाब देती नजर आ रही हैं। मलाइका की चाल और उनके ड्रेसअप का मजाक बनाने पर गुस्‍सा भी भारती निकाती हुई दिखाई दे रही हैं।

 नोरा फतेही के सामने पर्सलन लाइफ का खोला सीक्रेट

नोरा फतेही के सामने पर्सलन लाइफ का खोला सीक्रेट

नोरा फतेही के साथ उनके रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका के साथ बातचीत के दौरान मलाइका अरोड़ा ने बताया कि उनके जीवन में क्‍या वो चीजें है जिससे वो असुरक्षित महसूस करती हैं। नोरा फतेही के साथ उनके बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे वह कठिन परिस्थितियों को संभालती हैं।

49 की उम्र में मलाइका इस बात से असुरक्षित महसूस करती हैं

49 की उम्र में मलाइका इस बात से असुरक्षित महसूस करती हैं

मलाइका ने खुलासा करते हुए कहा कि "आखिर मैं एक इंसान हूं। ऐसे दिन होते हैं जब मैं बेकार बैठी रहती हूं और सोचने लगती हूं कि काम कर सकती थी।। उन्‍होंने कहा ये अक्‍सर मेरे साथ होता है और ऐसी चीजें हैं जो किसी को भी बना और बिगाड़ सकती हैं। कोई यंहहै, सुंदर है, शायद अधिक प्रतिभाशाली भी है। आपको जिंदगी में हर दिन इस तरह की असुरक्षाओं से निपटना होगा।

मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में हैं

मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में हैं

याद रहे मलाइका इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों ने 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। मलाइका का पूर्व पति अरबाज खान से तालाक हो चुका है और वो मॉडल जियोर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। मलाइका का अरबाज से एक 18 साल का बेटा भी है।

मशहूर हस्तियों के सेक्स लाइफ के बारे में मलाका अरोड़ा ने बात की

मशहूर हस्तियों के सेक्स लाइफ के बारे में मलाका अरोड़ा ने बात की

बता दें मूविंग इन विद मलाइका का प्रसारण डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 5 दिसंबर से शुरू हुआ था। मलाइका ने फिल्म निर्माता फराह खान के साथ मुलाकात की अपनी हाल की कार दुर्घटना, पूर्व पति अरबाज खान के साथ अपने अलगाव और अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ संबंधों के बारे में बात की। वह फिल्म निर्माता करण जौहर से भी मिलीं, जिनसे उन्होंने मशहूर हस्तियों के सेक्स लाइफ के बारे में बात की।

शो में जीवन को अनफिल्टर्ड दिखाने का वादा किया है

शो में जीवन को अनफिल्टर्ड दिखाने का वादा किया है

मूविंग इन विद मलाइका शो के बारे में मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में मलाइका ने कहा था "मैं चाहती हूं कि शो लोग देखने के लिए उत्‍सुक हो, ये लोगों को पसंद करवाना आसान नहीं है और गपशप नहीं है। मैं सिर्फ उन चीजों के बारे में बात करना चाहती थी जिनके बारे में हम बात नहीं कर पाए हैं। लोग मुझे दिवा समझते हैं, लेकिन मेरा एक पक्ष है जो चिल है। मूविंग इन विथ मलाइका ने मलाइका के जीवन को अनफिल्टर्ड दिखाने का वादा किया है। शो में उनके दोस्त और परिवार उनके मेहमान के रूप में दिखाई देंगे। शो के निर्माता बनिजय एशिया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+