बॉलीवुड इंडस्ट्री से आई दुखद खबर, माधुरी दीक्षित की मां का 91 साल की उम्र में हुआ निधन
Madhuri Dixit mother passes away: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपनी मां को खो दिया है। एक्ट्रेस ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर इस दुखद घटना की जानकारी साझा की।

Madhuri Dixit mother passes away: बॉलीवुड जगत से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा माधुरी दीक्षित ने अपनी मां को खो दिया है। 12 मार्च यानी आज एक्ट्रेस की मां का निधन हो गया है। 91 वर्षीय माधुरी दीक्षित की मां का निधन उनके मुंबई स्थित आवास पर हुआ। हालांकि, एक्ट्रेस की मां के निधन का कारण अभी साफ नहीं है।
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की मां के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्ट्रेस अपनी मां के निधन के बाद से बुरी तरह टूट गई हैं। माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का अंतिम संस्कार दोपहर करीब 3 बजे वर्ली श्मशान भूमि में किया जाना है। एक बयान में माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने ये दुखद समाचार शेयर किया।
बयान में कहा गया है कि हमारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच शांति से गुजर गई हैं। बतातें चलें कि माधुरी दीक्षित ने पिछले ही साल अपनी मां के 90वें जन्मदिन पर ए प्यारा सा बर्थडे नोट शेयर किया था। एक्ट्रेस ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि हैप्पी हर्थडे आई। कहते हैं मां बेटी की दोस्त होती है वो अब और नहीं हो सकती। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, जो सबक सिखाया है, वो आपकी ओर से मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा रहा है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।
एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसमें एक्ट्रेस की बचपन की फोटोज भी थीं। एक तस्वीर में उनकी मां की क्लोजअप फोटो थी, जिसमें वे मुस्कुराती हुई नजर आ रही थीं। इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित की मां ने चश्मा पहना हुआ है और माथे पर टीका लगाया हुआ है।
-
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications